Loading...
Punjab Govt
HomeNationalघर में सो रहे परिवार पर चाकू से हमला, महिला की मौत

घर में सो रहे परिवार पर चाकू से हमला, महिला की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटाः एक महिला पर चाकू से हमला करके उसका मर्डर करने का मामला सामने आया है। बदमाश ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान सो रही महिला और एक नाबालिग पर बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और 1 नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह वारदात शहर के भीमगंजमंडी इलाके में हुई।

जानकारी देते हुए मृतका के बेटे जितेंद्र ने बताया कि रात को करीब 2 बजे की बात है। मोहल्ले में रहने वाला युवक आमिर पठान उर्फ शिब्बू (23) हमारे घर में चाकू लेकर गुस्सा। उसने आते ही सबसे पहले मेरे मौसी के लड़के अरविंद के गले पर चाकू से हमला किया। आवाज सुनकर मेरी मम्मी उठ गई। मम्मी ने बीच बचाव किया तो युवक ने मौसेरे भाई को छोड़ दिया और मेरी मम्मी पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया। आमिर पठान पारिवारिक रंजिश पाले हुए था।

थाना सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया रात के समय महिला बरामदे में सो रही थी। उसका बेटा जितेंद्र व बहू अंदर कमरे में सो रहे थे। भांजा अरविंद भी बरामदे में सो रहा था। बदमाश पत्थर की दीवार की खिड़की से अंदर घुसा और सुमित्रा (42) पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के सीने और सिर पर वार किए गए। अरविंद (17) पर भी हमला किया। फिलहाल वारदात के कारणों की जांच की जा रही है। महिला स्कूल में झाड़ू पोंछा करती है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page