सीतापुरः शहर कोतवाली के शास्त्री नगर इलाके में देर रात एक प्रोविजन स्टोर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। इसी बीच स्टोर के अंदर रखा गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार स्टोर और घर में भीषण आग लगी है।
बताया जा रहा हैकि स्टोर में रखे कमर्शियल सिलेंडर में धमाका हुआ। घटना के दौरान आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां जुटी हुई थी। इस दौरान मौके पर सीएफओ सहित दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।