Punjab Govt
HomeNationalनाबालिग भतीजे संग भागी चाची, पुलिस को फोन कर किया चौंकाने वाला...

नाबालिग भतीजे संग भागी चाची, पुलिस को फोन कर किया चौंकाने वाला खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोतिहारीः चाची और भतीजे का रिश्ते मां-बेटे जैसा ही समझा जाता है जिसमें दोनों के बीच नाम मर्यादा होती है, लेकिन बिहार से इस रिश्त को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी उलझा दिया है। होली के दिन अपने प्रेमी संग फरार हुई 3 बच्चों की मां ने घाटना के बाद पुलिस को फोन कर दावा किया कि उसके तीनों बच्चे पति के नहीं बल्कि उसके प्रेमी के हैं। यह चौंकाने वाला मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दतही गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला मनीषा कुमारी अपने ही रिश्ते में लगने वाले भतीजे आकाश कुमार (18) के साथ 14 मार्च को फरार हो गई थी। जब पति चुनमुन (35) को इस घटना की जानकारी मिली, तो उसने हरसिद्धि थाने में मामला दर्ज कराया। लेकिन इस केस ने नया मोड़ तब लिया जब फरार महिला ने खुद पुलिस को फोन कर कहा कि उसके तीनों बच्चे उसके प्रेमी के हैं, पति के नहीं। उसने साफ कर दिया कि वह न तो अपने पति के पास लौटेगी और न ही बच्चों को सौंपेगी।

बताया जा रहा है कि चुनमुन राम की शादी 22 अप्रैल 2014 को मनीषा कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद, 2017 में चुनमुन के पिता की मौत हो गई, जिसके बाद वह परिवार के भरण-पोषण के लिए बेंगलुरु मजदूरी करने चला गया। इस दौरान मनीषा का संपर्क अपने भतीजे आकाश कुमार से बढ़ने लगा। चुनमुन राम ने बताया कि पहले उसे पत्नी और भतीजे के रिश्ते पर कोई शक नहीं था, लेकिन अगस्त 2024 में जब वह घर लौटा तो उसने दोनों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा था। इसके बाद उसने मनीषा को मायके भेज दिया और खुद फिर से बेंगलुरु चला गया। लेकिन इस बार जब होली पर वह घर लौटा तो पता चला कि उसकी पत्नी तीनों बच्चों के साथ प्रेमी के संग भाग चुकी है।

इस घटना के बाद चुनमुन राम ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि पत्नी के प्रेमी आकाश कुमार के परिवार वाले उसे केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि चुनमुन राम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -