Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalBaddiअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकादमी ने महिलाओं...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकादमी ने महिलाओं को सिखाये आत्म रक्षा के गुर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी/सचिन बैंसल: अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकैडमी  द्वारा महिलाओं के लिए ख़ास सेल्फ डिफेंस कैम्प का आयोजन किया गया। ,जिसमें 15 साल और उससे ऊपर की आयु वर्ग की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

इस कैम्प मैं लेजेंड्स मार्शल आर्टस की महिला ट्रेनर्स द्वारा सभी महिलाओं स्ट्रीट फाइट की टेक्निक्स सिखाई गई,। साथ ही महिलाओं को रोज़मर्रा के जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों जैसे- पैन, स्कार्फ, दुपट्टा, हैंड बैग, हेयर क्लिप आदि को हथियार के तौर पर उपयोग करने की कला सिखाई गई ।

लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स की मुख्य महिला कोच ममता कुंवर ने बताया कि- यदि कोई भी ख़तरनाक परिस्थिति आ जाए तो उसी परिस्थिति में लड़ने के लिए मार्शल आर्ट के कुछ सामान्य और महत्त्वपूर्ण गुर महिलाओं को सिखाए गए है।अगर कोई भी महिला  थोडी भी हिम्मत, साहस और धैर्य रखकर उस मुसीबत की घड़ी में इन टेक्निक्स को पूरे आत्मविश्वास के साथ इस्तेमाल करती है तो ज़रूर ही वह आत्म रक्षा में सफल होगी। उन्होंने बताया कि यदि वह किसी अन्य की सहायता करना चाहती है तो इन ट्रिक्स का इस्तेमाल कर अन्य महिलाओं को भी सुरक्षा दे सकती है ।

महिला दिवस के इस अवसर पर बद्दी की अनेक प्रबुद्ध महिलाओं ने प्रतिभाग किया और बेहद उत्साह और जोश के साथ सेल्फ डिफेंस के गुर सीखे । महिलाओं को डिफेंस सिखाने वाले महिला प्रशिक्षकों में ममता कुंवर, दिब्या भारती, खुशी सिंह और कमला कुँवर शामिल थे ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page