Punjab Govt
HomeSportsकल होगा Super Sunday: 12 साल बाद Team India को मिलेगा ICC...

कल होगा Super Sunday: 12 साल बाद Team India को मिलेगा ICC खिताब जीतने का मौका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दुबई में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगा भारत, Champion Trophy के लिए होगा रोचक मुकाबला

स्पोर्ट्सः कल सुपर संडे होने जा रहा है। क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। मैच दुबई में होगा। जहां भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ICC टूर्नामेंट में लगातार चौथा फाइनल खेलेगी। रोहित टी-20 वर्ल्ड कप के रूप में एक ही खिताब जिता सके, उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार मिली। टीम इंडिया लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। टीम ने 2013 में खिताब जीता, लेकिन 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली। अब रोहित की कप्तानी में टीम के पास 12 साल बाद इस ICC खिताब को जीतने का मौका है।

रोहित शर्मा ने 2 टी-20 वर्ल्ड कप, 1 वनडे वर्ल्ड कप, 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 1 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी की। इन 5 ICC टूर्नामेंट में भारत ने 30 मैच खेले, 26 जीते और महज 4 में टीम को हार मिली। हालांकि, रोहित ने जो 4 मैच गंवाए, उनमें से 3 मुकाबले नॉकआउट स्टेज में रहे। इनमें भी 2 हार फाइनल में मिलीं। केवल 1 बार उन्हें एक ही टूर्नामेंट में 2 हार मिली, यह टूर्नामेंट 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप था। तब टीम को ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका और सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हरा दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -