HomeNationalबहन ने खाया था जहर, अस्पताल ले जाते समय हो गया हादसा,...

बहन ने खाया था जहर, अस्पताल ले जाते समय हो गया हादसा, 4 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खंडवाः बोलेरो और ट्रॉले की टक्कर से भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। डेढ़ साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई।

जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, शनिवार देर रात सक्तापुर गांव की रहने वाली शिव कन्या ने जहर पी लिया था। रात करीब साढ़े 10 बजे परिजन उसे बोलेरो से सनावद अस्पताल के लिए रवाना हुए। सनावद और सुलगांव के बीच पेट्रोल पंप के पास बोलेरो सामने से आ रहे ट्रॉले में घुस गई। शिव कन्या, उसका भाई पवन, जीजा धर्मेंद्र और दोस्त बिट्‌टू चौहान की मौके पर मौत हो गई। बड़ी बहन संगीता और दोस्त बिट्‌टू के भाई राजा की हालत गंभीर है।

बोलेरो में संगीता की डेढ़ वर्षीय बेटी भी सवार थी, जो कि सकुशल है। बोलेरो वाहन पर मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ था। बोलेरो का ड्राइवर राजा चौहान निवासी केलवा है। राजा के भाई बिट्टू चौहान की शिवकन्या से दोस्ती थी। जहर खाने की सूचना पर बिट्टू ने अपने भाई राजा को बोलेरो लेकर सक्तापुर बुलाया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -