HomeNationalHighway पर पलटा तेज रफ्तार पिकअप वाहन, 20 गंभीर घायल, मची अफरा-तफरी

Highway पर पलटा तेज रफ्तार पिकअप वाहन, 20 गंभीर घायल, मची अफरा-तफरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे हो रहे है। इन हादसों मेें लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में नेशनल हाईवे 49 पर हुआ। जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इस वाहन में लगभग 35 से 40 लोग सवार थे, जिनमें पुरुष, महिलाएं और छोटे बच्चों समेत कई ग्रामीण शामिल थे। जानकारी के अनुसार हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई, जब यह पिकअप वाहन ग्राम पकरिया से मदवारानी जा रहा था। ग्रामीण अपने गांव के नवनिर्वाचित सरपंच की जीत का जश्न मनाने के लिए पिकनिक पर निकले थे। यात्रा के दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह भीषण हादसा हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या फिर तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -