Punjab Govt
HomeNationalखत्म हुई इंसानियत! 2 बकरी चोरों को उतारा मौत के घाट

खत्म हुई इंसानियत! 2 बकरी चोरों को उतारा मौत के घाट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जमशेदपुरः आजकल कई लोगों में इंसानियत जैसे खत्म ही होती जा रही है। लोग बदमाशों के साथ बदमाशों से भी बद्तर सलूक करने से जरा से भी नहीं कतराते हैं और खुद को भी न्यायपालिका से उपर मानकर खुद ही आरोपियों को सजा दे देते हैं। कई बार तो आरोपी का आरोप भी उतना नहीं होती जितनी उन्हें सजा मिल जाती है।

ऐसा ही मामला झारखंड के जमशेदपुर से सामने आया है जहां, 2 बकरी चोरों को भीड़ ने इतना पीटा कि दोनों की मौत हो गई। घटना चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़सा गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक बकरी चोरी करने गांव में पहुंचे थे। इसी दौरान बकरी के मालिक ने उन्हें पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। शोर सुन मौके पर कई ग्रामीण जुट गए और इसके बाद आरोपियों की लोगों ने जमकर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने उन्हें इतना पीटा की एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की इलाज के दौरान अगले दिन मौत हो गई। मृतकों की पहचान किशुक बेहरा और भोलानाथ महतो के रूप में की गई है। दोनों ही चाकुलिया के रहने वाले थे।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशुक बेहरा का शव बरामद किया। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी भोला महतो को एमजीएम अस्पताल ले गई, पर डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -