झांसीः जिले में अनोखे अंदाज में एक शादी काफी चर्चा बटोर रही है जिसकी वजह दुल्हन की विदाई है। दरअसल, विदाई के मौके पर बारात में दूल्हा-दुल्हन की कार आगे चल रही थी, तो पीछे 12 बुलडोजर पर नाचते-गाते बाराती थे। बारात को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुट गई थी। बारात कार, बग्घी और डीजे के साथ गई थी, लेकिन जब सुबह विदाई हुई तो यह शहर में चर्चा का विषय बन गई। इस पल को लोगों ने अपने मोबाइल कैद किए।
दुल्हन को लेने अनोखे अंदाज में पहुंची बारात, लगी भीड़
news info : https://t.co/nY8MyEPn1h #ViralBaraat #UniqueWedding #PunjabNews #WeddingVideo #TrendingNow #BaraatBuzz #ViralVideo pic.twitter.com/woITZDLKwq— Encounter India (@Encounter_India) February 22, 2025
जानकारी मुताबिक, सिजवाह गांव आजाद नगर निवासी मुन्नीलाल ठेकेदार हैं। मुन्नीलाल पांच भाई हैं। सभी के पास बुलडोजर है। मुन्नीलाल के छोटे बेटे राहुल की शादी खोड़न गांव के आजाद यादव की बेटी से तय हुई थी। गुरुवार को बारात शिवपुरी रोड स्थित बिहारी मैरिज गार्डन गई थी। यहां धूमधाम से शादी हुई। सुबह विदाई के दौरान 12 दुल्हन की कार के अलावा 12 बुलडोजर गेट पर खड़े थे। यह देख सभी लोग दंग रह गए। बारात विदा हुई तो बुलडोजर पर सवार बाराती रास्ते भर नाचते गाते चल रहे थे।
अनोखी बारात को देखने के लिए सड़क पर भीड़ लग गई। मैरिज गार्डन दूल्हे के घर से 7 किमी दूर है। राहुल यादव भी पिता के साथ ठेकेदारी करता है। दुल्हन करिश्मा ग्रेजुएट है। दुल्हन के पिता किसान हैं।