Punjab Govt
HomeNationalचलती बस में Driver को आया हार्ट अटैक, मची अफरा-तफरी

चलती बस में Driver को आया हार्ट अटैक, मची अफरा-तफरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गढ़वाः यात्रियों से भरी बस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया है। उस समय बस की स्पीड करीब 80KM/ घंटे थी और तहले नदी के पुल को क्रॉस कर रही थी। बस ड्राइवर का नाम वीरेंद्र पांडेय है। जानकारी के मुताबिक, राजा साहब नाम की बस में यात्रियों को लेकर वह गढ़वा से रांची जा रहा था। बस स्टैंड से निकले के आधे घंटे बाद ही वह गिर पड़ा। जिस समय हार्ट अटैक आया है, उस समय बस में 50-60 यात्री थे। मौके पर यात्रियों ने बस ड्राइवर को किसी तरह CPR दी। जिससे उसकी जान बची। फिलहाल ड्राइवर को मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि सुबह 9.10 बजे गढ़वा के रंका मोड़ से खुलने के बाद बस रांची की ओर जा रही थी। गाड़ी बस स्टैंड से करीब 13 किमी की दूरी पर थी। तब बस की 80 की स्पीड थी। बस गढ़वा-शाहपुर सड़क में स्थित तहले नदी पार कर ही रही थी कि अचानक चालक वीरेंद्र पांडेय को सीने में दर्द होने लगा। ड्राइवर ने किसी तरह पांच से दस सेकेंड के अंदर पुल पार कराया और फिर बेहोश हो गया। ये सब देख बस में बैठे यात्री घबरा गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -