Punjab Govt
HomeNationalFrance और America दौरे के लिए PM Modi हुए रवाना

France और America दौरे के लिए PM Modi हुए रवाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रवाना हो गए हैं। PM का यह दौरा 10 से 14 फरवरी तक है। वे आज और कल फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद 12 और 13 फरवरी को अमेरिका दौरे पर रहेंगे। रवाना होने से पहले PM ने कहा वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने के बहुत उत्साहित हैं। उनके साथ पहले कार्यकाल में काम करने का अनुभव अच्छा है। PM ने कहा कि अमेरिका दौरे पर दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना एजेंडे में शामिल होगा। वे आज शाम फ्रांस पहुंचेंगे। यह उनका आठवां फ्रांस दौरा है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वे पहली बार फ्रांस जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के सम्मान में फ्रांस सरकार ने 10 फरवरी को मशहूर एलिसी पैलेस में VVIP डिनर का आयोजन किया है। इसमें फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों समेत कुछ और देशों के नेता मौजूद होंगे। 11 फरवरी को PM पेरिस के ग्रैंड पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट 2025 की सह अध्यक्षता करेंगे। यह समिट 2023 में ब्रिटेन और 2024 में साउथ कोरिया में आयोजित हुई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -