बरनालाः बरनाला-मानसा मुख्य मार्ग के पास ट्राइडेंट उद्योग धौला विश्वकर्मां पार्किंग में खड़े एक ट्रक में आग लगने से ट्रक के केबिन में बैठे 2 लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरनाला-मानसा मुख्य मार्ग पर विश्वकर्मां पार्किंग में एक ट्रक खड़ा था, जिसमें रात के समय आग लग गई।
आग लगने से ट्रक के अगले हिस्से का केबिन बुरी तरह जलकर राख हो गया, जिसमें आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है, जब घटना की जानकारी हुई तो ट्रक में 2 लोग मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।