Google Map News : गुवाहाटी में गूगल मैप की गलती से एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, असम पुलिस की एक टीम एक अपराधी को पकड़ने के लिए छापा मारने जा रही थी, लेकिन गूगल मैप के निर्देशों पर चलते हुए पूरी टीम पड़ोसी राज्य नागालैंड में जा पहुंची। यहां तक तो सबकुछ ठीक रहा है लेकिन पुलिसकर्मियों के सादी वर्दी में होने के कारण लोगों ने उन्होंने बदमाश समझ लिया। लोगों ने किसी भी वारदात संभावना को रोकने के लिए हमला करते हुए बंधक बना लिया।
असम पुलिस को नागालैंड में रोका गया
जोरहाट जिला पुलिस की 16 सदस्यीय टीम अपने मिशन पर थी। यह टीम सिविल ड्रेस में थी और हथियारों से लैस थी। जब ये टीम नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें अपराधी समझ लिया। लोगों को लगा कि वे बदमाश हैं, इसलिए उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया और पूरी टीम को पूरी रात बंधक बनाकर रखा। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
जीपीएस ने किया गुमराह
अधिकारी के अनुसार, यह घटना जीपीएस की गलती की वजह से हुई। टीम जिस चाय बागान के इलाके में पहुंची थी, उसे गूगल मैप पर असम का हिस्सा दिखाया गया था, लेकिन असल में वह इलाका नागालैंड में था। टीम को इसकी जानकारी नहीं थी, और वे अनजाने में नागालैंड की सीमा में दाखिल हो गए।
सिर्फ तीन पुलिसकर्मी थे वर्दी में
पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम के 16 सदस्यों में से सिर्फ तीन लोग ही पुलिस की वर्दी में थे। बाकी सभी सिविल ड्रेस में थे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। हथियार देखकर लोगों को शक हुआ, और उन्होंने पुलिस को बदमाश समझ लिया।
रातभर बंधक बने रहे
इस घटना के बाद जोरहाट पुलिस ने तुरंत मोकोकचुंग जिले के पुलिस अधीक्षक से मदद मांगी। नागालैंड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम भेजी। जब स्थानीय लोगों को असम पुलिस की असलियत का पता चला, तब उन्होंने टीम को छोड़ा। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया।
स्थिति सामान्य होने के बाद मिशन पूरा हुआ
जब स्थिति नियंत्रण में आई, तब असम पुलिस की टीम जोरहाट वापस पहुंची और अपने छापेमारी अभियान को पूरा किया। यह घटना दिखाती है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।