मोगाः बुघीपुरा मोड के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे समाज सेवा सोसाइटी ओर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक जगरांवां की तरफ से लोहारा बाबा की दरगाह पर माथा टेकने जा रहे थे। वहीं आज ओवरटेक करने के कारण ओर धुंध में कुछ दिखाई न देने कारण यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।