Loading...
Punjab Govt
HomeNationalCongress MLA 15 फीट नीचे गिरीं, हालत गंभीर, Ventilator सपोर्ट पर रखा

Congress MLA 15 फीट नीचे गिरीं, हालत गंभीर, Ventilator सपोर्ट पर रखा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : केरल कांग्रेस विधायक उमा थॉमस को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंच से गिरने के बाद गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। यह घटना तब हुई, जब वह एक समारोह में भाग ले रही थीं। इस दौरान वह बैरिकेड से टकराने के बाद मंच से 15 फीट नीचे गिर गईं। उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है और उनका उपचार किया जा रहा है। लहूलुहान स्थिति में विधायक को स्वयंसेवकों और अन्य लोगों ने स्टेडियम के पास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

डाक्टरों के मुताबिक उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोटें आई हैं, साथ ही पसलियों में फ्रैक्चर के कारण फेफड़ों में इंटरनल ब्लीडिंग हो रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि विधायक की हालत अब भी गंभीर है और उन्हें ‘वेंटिलेटर सपोर्ट’ पर रखा गया है।बता दें कि उमा थॉमस दिवंगत कांग्रेस नेता पी.टी. थॉमस की पत्नी हैं और त्रिक्काकारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्टेडियम की ‘वीआईपी गैलरी’ से लगभग 15 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद उनका सिर जमीन पर जा लगा।

उमा थॉमस एक नृत्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं, जिसका उद्घाटन संस्कृति मामलों के मंत्री साजी चेरियन द्वारा किया जाना था। अस्पताल पहुंचे उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एक विशेषज्ञ टीम जल्द ही अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मिलकर उपचार करेगी। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एक विशेषज्ञ चिकित्सा टीम उमा थॉमस की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page