Punjab Govt
HomeBreaking Newsठंड में जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न से है परेशान तो...

ठंड में जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न से है परेशान तो ये Dry Fruit Best Option

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थः कमजोरी दूर करने और अंदरूनी ताकत को बढ़ाने के लिए अखरोट का सेवन बढ़िया है। ब्रेन हेल्थ के लिए भी यह एक हेल्दी फूड है। जिसे सर्दियों में खाने से कहीं ज्यादा फायदा मिलता है। इसका सेवन कैंसर जैसी घायक बीमारियों से भी बचाव कर सकता है।

डाइटिशियन के मुताबिक सर्दियों के मौसम में डाइट में बदलाव लाना जरूरी है। इन दिनों मौसमी सब्जियों को शामिल करने के साथ-साथ सूखे मेवे को भी खाना चाहिए। अखरोट में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ए अच्छी मात्रा में होती हैं। विटामिन K की कमी को पूरा करने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है।

अखरोट में कार्ब, फाइबर, सैचुरेटेड फैट, अनसैचुरेटेड फैट, प्रोटीन और मैग्नीशियम के साथ-साथ फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ठंड में जोड़ों में सूजन, अकड़न, दर्द जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में अखरोट का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद ऑप्शन हो सकता है। अखरोट में कैल्शियम की मौजूदगी हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।

वहीं अखरोट को खाने से याददाश्त बूस्ट होती है, तनाव और चिंता को भी कम किया जा सकता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स मौजूद होता है, जिससे मस्तिष्क का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। रात भर 2-3 अखरोट को पानी में भिगोकर छोड़ दें और सुबह इसका खाली पेट सेवन करें। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा और इसमें मौजूद पोषक तत्व अच्छे से ऑब्जर्व होंगे। इसके साथ आप अन्य ड्राई फ्रूट्स को भी खा सकते हैं। सलाद और चटनी के रूप में भी अखरोट को खाया जा सकता है। रात को सोने से पहले अखरोट के पेस्ट को दूध में मिक्स करके पीने पर शरीर में गर्माहट बनी रहती है और इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -