AdvertisementPunjab Government
Unaकलरूही के निजी होटल में 13.12 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

कलरूही के निजी होटल में 13.12 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस थाना अम्ब की टीम ने कलरूही में एक निजी होटल के कमरे में दबिश देकर 13.12 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और करीब 36 सिरिंज बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को निरीक्षक विपिन शर्मा, प्रभारी पुलिस थाना अम्ब के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कलरूही स्थित एक निजी होटल के कमरे में ठहरे दो युवकों के कमरे की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे में बैड के ऊपर रखे पिट्ठू बैग से 13.12 ग्राम हेरोइन/चिट्टा तथा करीब 36 सिरिंज बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सागर चौधरी निवासी वार्ड नंबर-2 कुनेरन, तहसील घनारी और मुकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-3 लोअर भंजाल, तहसील घनारी, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान नशे की खेप के मुख्य स्रोत, सप्लाई चेन तथा खरीद-बिक्री से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का प्रयास है कि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके।

जिला पुलिस ऊना ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें। आसपास चिट्टा, हेरोइन या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा सेवन से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

समूर कलां में रास्ता रोककर मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों पर केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत समूर...

रिफॉर्म उत्सव के माध्यम से बरनोह में ग्रामीणों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री को लिखा पत्र

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से...

एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर

चंडीगढ़/पटियाला: एशियन गेम्स में एथलेटिक्स क शॉटपुट मुकाबले में...

समूर कलां में रास्ता रोककर मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों पर केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत समूर कलां में आपसी विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस...

रिफॉर्म उत्सव के माध्यम से बरनोह में ग्रामीणों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बरनोह में ‘रिफॉर्म उत्सव’...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री को लिखा पत्र

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से अपील की है कि धान की आवक शुरू होने से...

नेचुरल ब्यटूी और ताजी हवाओं के बीच लद्दाख के इन ठिकानों पर बिताएं कुछ पल, मन को मिलेगी भरपूर शांति

लद्दाख को आमतौर पर रोमांचक यात्राओं, ऊंचे पहाड़ों और आध्यात्मिक अनुभवों के लिए जाना जाता है। लेकिन लद्दाख की...