AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtहरियाणा की सड़कों को और बेहतर, सुरक्षित व सुगम बनाने बारे राष्ट्रीय...

हरियाणा की सड़कों को और बेहतर, सुरक्षित व सुगम बनाने बारे राष्ट्रीय चिंतन शिविर में होगा मंथन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा में सड़कों को और बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम बनाने तथा सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मंथन होगा। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ 5 और 6 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर, नर्मदा में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शामिल होंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित इस शिविर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में विभिन्न राज्यों के सड़क एवं राजमार्ग विभागों के मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।

रणबीर गंगवा ने बताया कि चिंतन शिविर में विभिन्न राज्यों में सड़क निर्माण और रखरखाव के क्षेत्र में अपनाई जा रही नई तकनीकों, आधुनिक कार्यप्रणालियों और सफल प्रयोगों पर चर्चा की जाएगी। हरियाणा की सड़क परियोजनाओं से जुड़े अनुभव तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों को भी साझा किया जाएगा। साथ ही, अन्य राज्यों में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और बेहतर कार्यप्रणालियों की जानकारी ली जाएगी, ताकि हरियाणा की आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोगी विकल्पों पर विचार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, कार्यों की निगरानी को मजबूत करने तथा परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के उपायों पर भी राज्यों के अनुभव साझा किए जाएंगे। केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से सड़क परियोजनाओं को गति देने के उपायों पर भी विचार-विमर्श होगा।

गंगवा ने कहा कि सड़कों का सीधा संबंध आमजन के दैनिक आवागमन से है। इसलिए सड़कें बेहतर, सुरक्षित और सुगम हों तथा लोगों को आवागमन में कम से कम परेशानी हो, इसके लिए नई तकनीकों और बेहतर विकल्पों पर निरंतर विचार किया जाना आवश्यक है। चिंतन शिविर में सामने आने वाले अनुभवों और तकनीकी जानकारी का हरियाणा की आवश्यकताओं के अनुरूप अध्ययन किया जाएगा तथा प्रदेश के लिए उपयोगी विकल्पों को अपनाने की संभावनाओं पर आगे विचार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पर्यटक में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

मसूरी: उतराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटकों और...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन औऱ 10 पिस्तौल सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टरों के खिलाफ चल...

राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गांधी जयंती के अवसर...

इस दिन होगी पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध...

Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के मोती नगर में पुरानी रंजिश को...

पर्यटक में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

मसूरी: उतराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच लगातार विवाद एवं मारपीट की घटनाएं...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन औऱ 10 पिस्तौल सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत देहात पुलिस ने हथियारों और ड्रग्स...

राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गांधी जयंती के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा...

इस दिन होगी पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं...