AdvertisementPunjab Government
JalandharLPU Students Protest: DIG सिंगला ने किया खुलासा, 9 स्टूडेंट्स गिरफ्तार, देखें...

LPU Students Protest: DIG सिंगला ने किया खुलासा, 9 स्टूडेंट्स गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मू और मुंबई से दोषी गिरफ्तार, 20 को किया नामजद

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को स्टूडेंट्स में एक मैसेज वायरल होने के बाद भारी रोष पाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने जमकर तोड़फोड़ की। जहां पुलिस और मीडिया पर हमला करके गाड़ियों में तोड़फोड़ गई और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि एलपीयू में उत्पाद मचाने वाले 9 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान नवीन सिंगला के साथ एसएसपी गौरव तूरा, एसआईटी के इंचार्ज वनीत अलाहवत मौजूद रहे।

आरोपियों की पहचान जेम्स दहिया, गगनदीप, जसमीत कुमार निवासी फगवाड़ा, अंतरिक्ष और साहिल निवासी जम्मू-कशमीर, कृष्णा कुमार, भविष्य करण निवासी मुंबई, आशुतोष निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। वहीं नौंवा छात्रा नाबालिग है। डीआईजी ने बताया कि जसमीत कुमार और गगन बाहरी नौजवान है और पिज्जा डिलीवरी का काम करते है। दोनों का यूनिवर्सिटी में डिलीवरी के कारण आना-जाना था।

नवीन सिंगला ने कहा कि पुलिस द्वारा पहले कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया था, लेकिन जब स्टूडेंट्स द्वारा उन पर और मीडिया पर पत्थाव किया गया और गाड़ियो को आग के हवाले कर दिया गया, तब मामला शांत करने के लिए उत्पाद मचाने वालों को वहां से उनकी टीम द्वारा भगाया गया। डीआईजी ने कहा कि उनकी टीम द्वारा 163 एफआइआर में 3 आरोपियों में से फगवाड़ा से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और 2 जम्मू व एक मुम्बई से आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों में से 7 छात्र है और 2 आउटसाइडर आरोपी है। पुलिस ने जांच के दौरान 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद कर लिया है।

नवीन सिंगला ने कहा कि पुलिस मीडिया के साथ मिलकर और छात्रों को आगे लेकर चल रही थी। ऐसे में वह छात्रों को यह मैसेज देना चाहते थे कि पुलिस छात्रों के साथ है। लेकिन फिर भी कुछ छात्रों द्वारा उत्पाद मचाया गया। डीआईजी के अनुसार जब पुलिस फोर्स के साथ वह यूनिवर्सिटी में पहुंचे तो देखा छात्रों द्वारा उस समय ज्यादा नुकसान नहीं किया गया था, लेकिन अचानक छात्रों ने पुलिस पर पत्थराव करना शुरू कर दिया गया और जमकर तोड़फोड़ की गई। वहीं छात्र से दुष्कर्म को लेकर डीआईजी ने कहा कि इस मामले को लेकर एसआईटी बनाई गई है, जो मामले की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

हरियाणा लोक भवन में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई गांधी जयंती

चंडीगढ़: हरियाणा लोक भवन में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी...

Punjab News: मिठाई की दुकानों पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, भरे सैंपल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः खाद्य सुरक्षा विभाग ने तलवंडी में मिठाइयों की...

कैप्टन Smit ने कैसे बचाई 174 लोगों की जान, PM Modi को बताई दास्तां, देखें Live

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’...

4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर जाएंगे CM Nayab Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से...

हरियाणा लोक भवन में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई गांधी जयंती

चंडीगढ़: हरियाणा लोक भवन में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस...

Punjab News: मिठाई की दुकानों पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, भरे सैंपल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः खाद्य सुरक्षा विभाग ने तलवंडी में मिठाइयों की दुकानों पर औचक जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों...

कैप्टन Smit ने कैसे बचाई 174 लोगों की जान, PM Modi को बताई दास्तां, देखें Live

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश कर रहे सह-पायलट...

4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर जाएंगे CM Nayab Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर...