.
Himachal Govt148 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू

148 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश के 148 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड आज से लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों में अनुशासन, पेशेवर पहचान और संस्थागत गरिमा को बढ़ावा देना तथा विद्यालयों में अधिक व्यवस्थित एवं पेशेवर शिक्षण वातावरण तैयार करना है।

ड्रेस कोड तैयार करते समय शिक्षकों की व्यावसायिक आवश्यकताओं के साथ-साथ प्रदेश की जलवायु परिस्थितियों का भी ध्यान रखा गया है। निर्धारित रंगों में ‘हल्का लाइलैक, लाइलैक पर्पल और नेवी ब्लू’ शामिल हैं, जबकि जूते तथा निर्धारित अन्य एक्सेसरीज के लिए ‘काला रंग’ तय किया गया है। महिला शिक्षकों के लिए निर्धारित परिधान में ‘ब्लेजर के साथ साड़ी, कुरता व कमीज के साथ पैंट, प्लाज़ो या सलवार तथा टाई और ब्लेजर के साथ शर्ट-ट्राउजर’ शामिल हैं।

वहीं, पुरुष शिक्षकों के लिए ‘शर्ट, ट्राउजर, टाई और ब्लेजर’ निर्धारित किया गया है। ड्यूटी के दौरान सभी शिक्षकों को पहचान पत्र पहनना अनिवार्य होगा। ब्लेजर पर संबंधित विद्यालय अथवा विभाग का निर्धारित लोगो भी प्रदर्शित किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: 7.80 लाख की ड्रग मनी 2 किलो हेरोइन और हथियार सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस...

LPU Protest मामले में एक्शन मोड में पुलिस, 4 और दोषी काबू

जालंधर, ENS: कपूरथला पुलिस ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)...

श्रीमद् भागवत कथा आत्मा और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

महात्मा गांधी जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होगी विशेष ग्राम सभा

चण्डीगढ़: हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता...

Punjab News: कुलदीप धालीवाल ने मंडी का किया दौरा, कहा- मान सरकार धान का एक-एक दाना खरीदेगी, देखें वीडियो

अजनाला: सूबे में सरकारी धान खरीद शुरू होने के साथ ही AAP के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला...

Jalandhar News: 7.80 लाख की ड्रग मनी 2 किलो हेरोइन और हथियार सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों...

LPU Protest मामले में एक्शन मोड में पुलिस, 4 और दोषी काबू

जालंधर, ENS: कपूरथला पुलिस ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा, तोड़-फोड़ और आगज़नी के मामले में आज...

श्रीमद् भागवत कथा आत्मा और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा आत्मा को जागृत करने, जीवन को...