.
Haryana Govtश्रीमद् भागवत कथा आत्मा और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र...

श्रीमद् भागवत कथा आत्मा और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा आत्मा को जागृत करने, जीवन को सही मार्ग दिखाने तथा समाज में सद्भाव और धर्म की स्थापना का माध्यम है। श्रीमद् भागवत महापुराण को भारतीय संस्कृति का हृदय कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के माध्यम से इसमें जीवन के गूढ़ सत्य, कर्म, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया गया है।

नायब सिंह सैनी वीरवार को पंजाब के पंजोला (पटियाला) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण की पवित्र यात्रा है। इसका प्रसंग उस पावन वेला से जुड़ा है, जब महर्षि वेदव्यास के पुत्र भगवान शुकदेव जी ने गंगा के पावन तट पर महाराज परीक्षित को यह कथा सुनाई थी। महाराज परीक्षित को सात दिनों के भीतर तक्षक नाग के डसने का शाप प्राप्त था, लेकिन उन्होंने मृत्यु के भय से परे होकर इन सात दिनों में भागवत का अमृतरस पान किया। इसी कारण भारतीय संस्कृति में भागवत कथा प्रायः सात दिनों के अनुष्ठान के रूप में आयोजित की जाती है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकले गीता के अमर संदेश को मानवमात्र तक पहुंचाने के लिए हर वर्ष कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में गीता का शाश्वत संदेश आज विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर अनुभव केंद्र का भ्रमण करें तथा महाभारत के जीवंत वृत्तांत और गीता के दिव्य दर्शन की अनुभूति करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

लाल चंद कटारुचक ने बटाला की दाना मंडी से शुरु करवाई धान की खरीद

चंडीगढ़/बटाला: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले...

Haryana News: साइबर फ्रॉड मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाकर सेवानिवृत बुजुर्ग को...

जगत सिंह नेगी ने न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की

शिमला: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज शिमला...

Punjab News: Bypass पर टिप्पर से टक्कर के बाद Scorpio में आग लगने से जिंदा जला नौजवान, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर-तरनतारन बाईपास मानांवाला के पास भीषण सड़क हादसा...

आर्थिक अभाव के बीच नीरज को मिला कामगार कल्याण बोर्ड का सहारा

48 हजार रुपये की मदद से मोटर मैकेनिक व्हीकल...

लाल चंद कटारुचक ने बटाला की दाना मंडी से शुरु करवाई धान की खरीद

चंडीगढ़/बटाला: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क आज पवित्र धरती बटाला पहुंचे और...

Haryana News: साइबर फ्रॉड मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाकर सेवानिवृत बुजुर्ग को फंसाया जाल में पंचकूलाः ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में कम समय में...

जगत सिंह नेगी ने न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की

शिमला: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज शिमला में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में हिमाचल...

Punjab News: Bypass पर टिप्पर से टक्कर के बाद Scorpio में आग लगने से जिंदा जला नौजवान, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर-तरनतारन बाईपास मानांवाला के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो कार और तारकोल से भरे टिप्पर...