नई दिल्लीः अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह करीब 6:59 बजे आया। इसका केंद्र 36.05 डिग्री उत्तर अक्षांश और 68.87 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन से काफी ऊपर यानी महज 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
कम गहराई पर आए इस झटके से प्रभावित इलाकों में लोगों के बीच दहशत फैल गई, और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। सुबह सुबह आया भूकंप मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र जमीन से कम ही नीचे था, जिसके कारण भूकंप के झटके केंद्र के आसपास के इलाकों में काफी तेज महसूस किए गए। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
बता दें कि यह भूकंप महज 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसे वैज्ञानिकों की भाषा में ‘उथला’ भूकंप कहा जाता है। जमीन के इतने करीब केंद्र होने के कारण इसके झटके केंद्र के आसपास के इलाकों में काफी तेज महसूस किए गए। गनीमत यह रही कि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आपदा में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।