.
Internationalबड़ा झटकाः EB-5 Green Card महंगा होने से भारतीयों पर पड़ेगा असर

बड़ा झटकाः EB-5 Green Card महंगा होने से भारतीयों पर पड़ेगा असर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वॉशिंगटनः अमेरिका ने देश में निवेश करने और आगे चलकर स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) हासिल करने की इच्छा रखने वाले प्रवासियों के लिए ईबी-5 निवेशक कार्यक्रम की फीस में भारी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यूएस सिटिनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसे (USCIS) ने EB-5 इमीग्रेंट इन्वेस्टर प्रोग्राम की कई फीस में भारी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नए नियम 30 नवंबर 2026 से लागू होंगे। ऐसे में भारतीयों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। दरअसल, ईबी-5 निवेशक कार्यक्रम भारतीय उद्यमियों और उनके परिवारों के लिए ग्रीन कार्ड हासिल करने के भरोसेमंद रास्तों में से एक माना जाता है।

अमेरिका का ‘ईबी-5 निवेशक कार्यक्रम’ उन विदेशी निवेशकों और उनके निकटतम परिजनों को स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) प्राप्त करने का अवसर देता है, जो किसी अमेरिकी व्यावसायिक उद्यम में निर्धारित पूंजी निवेश करते हैं और अमेरिकी कामगारों के लिए कम से कम 10 पूर्णकालिक नौकरियां पैदा करते हैं। अकेले निवेश करने वाले आवेदकों के लिए फॉर्म आई-526 की फीस 3,675 डॉलर से बढ़कर 7,615 डॉलर हो जाएगी। वहीं, रीजनल सेंटर के जरिए निवेश करने वाले लोगों के फॉर्म I-526E की फीस 3,675 डॉलर से बढ़कर 7,850 डॉलर हो जाएगी।

इन शुरुआती याचिकाओं पर 75 डॉलर की टेक्नोलॉजी फीस भी लगेगी। ग्रीन कार्ड पर लगी शर्तों को हटाने के लिए दाखिल किए जाने वाले फॉर्म I-829 की फीस भी 3,750 डॉलर से बढ़कर 5,000 डॉलर हो जाएगी। नए नियमों में रीजनल सेंटर्स से जुड़ी फीस में भी बड़ा बदलाव किया गया है। Form I-956 के जरिए रीजनल सेंटर की मान्यता लेने की फीस 17,795 डॉलर से बढ़कर 44,115 डॉलर हो जाएगी। वहीं, फॉर्म I-956F की फीस बढ़कर 42,675 डॉलर हो जाएगी। USCIS के अनुसार, एजेंसी अपनी गतिविधियों का बड़ा हिस्सा आवेदन फीस से मिलने वाली रकम से चलाती है।

इसमें आवेदन की जांच, बैकग्राउंड चेक, पात्रता की पुष्टि और धोखाधड़ी रोकने जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में भारत से EB-5 के लिए मांग काफी बढ़ी है। इसके चलते भारतीय आवेदकों के लिए बैकलॉग भी बना हुआ है, जिससे ग्रीन कार्ड के लिए इंतजार का समय प्रभावित हो सकता है। अब आवेदन फीस में बड़ी बढ़ोतरी से भारतीय निवेशकों की कुल इमिग्रेशन लागत और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, फीस बढ़ने के बावजूद निवेश की मूल पात्रता और रोजगार सृजन की शर्तें अलग नियमों के तहत लागू रहेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Saini ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

LPU Protest पर Ashok Mittal का बड़ा बयान, Punjab को बदनाम करने की कोशिश, भड़काए गए स्टूडेंट्स, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा किए...

नगर निगम बद्दी को साफ बनाने के लिए चलाई स्वच्छता ही सेवा की मुहिम

बददी (सचिन बैंसल): नगर निगम बद्दी की ओर से...

छोटा हाथी पलटने से सड़क पर बिखरी मछलियां, पेश की इंसानियत की मिसाल, देखें वीडियो

गाजियाबादः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज मछलियों से भरा छोटा...

लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना में 42758 पात्र परिवारों को दिया जा रहा लाभ

चण्डीगढ: हरियाणा सरकार द्वारा लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना के...

CM Saini ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की अपनी राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने का...

LPU Protest पर Ashok Mittal का बड़ा बयान, Punjab को बदनाम करने की कोशिश, भड़काए गए स्टूडेंट्स, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा किए गए बवाल पर आज अशोक मित्तल ने चुप्पी तोड़ी। इस...

नगर निगम बद्दी को साफ बनाने के लिए चलाई स्वच्छता ही सेवा की मुहिम

बददी (सचिन बैंसल): नगर निगम बद्दी की ओर से स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम की मुहिम चलाई गई। जिसमें...

छोटा हाथी पलटने से सड़क पर बिखरी मछलियां, पेश की इंसानियत की मिसाल, देखें वीडियो

गाजियाबादः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज मछलियों से भरा छोटा हाथी टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गया।...