.
Nationalभारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से...

भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः लंबे इंतजार के बाद Apple ने भारत में अपनी Apple Pay सर्विस लॉन्च कर दी है। अमेरिका में सितंबर 2014 में शुरू हुई Apple Pay की करीब 12 साल बाद भारत में एंट्री हुई है। फिलहाल कंपनी ने भारत में Apple Pay की शुरुआत Axis Bank के साथ की है।

शुरुआत में यूजर्स Axis Bank की ओर से जारी Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Pay में जोड़ सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, सर्विस में यूजर्स की पेमेंट और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। Apple Pay फिलहाल चुनिंदा Apple डिवाइस पर उपलब्ध है। यूजर्स iPhone, iPad और Apple Watch के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक आने वाले समय में Mac डिवाइस पर भी Apple Pay का स्पोर्ट दिया जाएगा।

Apple Pay के जरिए दुकानों पर बिना फिजिकल कार्ड निकाले भुगतान किया जा सकेगा। इसके अलावा ऑनलाइन मर्चेंट्स को पेमेंट करने और ऐप के भीतर खरीदारी के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। फिजिकल स्टोर पर Apple Pay से भुगतान के लिए दुकान के PoS टर्मिनल में NFC यानी Tap-to-Pay सुविधा होना जरूरी है। ऐसी मशीन पर यूजर अपने iPhone, Apple Watch या अन्य समर्थित Apple डिवाइस को टैप करके भुगतान कर सकता है।

Apple Pay से भुगतान का तरीका काफी आसान है। NFC-सक्षम PoS मशीन के पास डिवाइस ले जाकर टैप करने पर भुगतान किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार चेकआउट के समय अलग से PIN या OTP दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, भुगतान की सुरक्षा Apple के डिवाइस सिक्योरिटी सिस्टम से जुड़ी रहती है। केवल डिवाइस को PoS मशीन के पास ले जाने से कोई व्यक्ति आपके कार्ड की जानकारी हासिल नहीं कर सकता।

Apple के मुताबिक Apple Pay इस्तेमाल करने पर यूजर का वास्तविक कार्ड नंबर न तो डिवाइस में सेव किया जाता है और न ही Apple के सर्वर पर रखा जाता है। भुगतान के दौरान कार्ड नंबर दुकानदार के साथ भी साझा नहीं किया जाता। इसके बजाय Apple एक Device Account Number (DAN) तैयार करता है। यह एक अलग और विशिष्ट नंबर होता है, जिसे डिवाइस के Secure Element नामक सुरक्षित चिप में एन्क्रिप्ट करके रखा जाता है। इस तरह Apple Pay वास्तविक कार्ड नंबर उजागर किए बिना भुगतान की सुविधा देता है।

Apple के अनुसार, भारत में लॉन्च के साथ Apple Pay अब दुनिया के 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध हो गया है। दुनियाभर में इसके साथ 11,000 से अधिक बैंक और पेमेंट नेटवर्क पार्टनर जुड़े हुए हैं। अगर आपके पास Axis Bank का Visa या Mastercard क्रेडिट कार्ड है, तो उसे Apple Pay में जोड़ना आसान है। इसके लिए Axis Bank ऐप के लेटेस्ट वर्जन के जरिए कार्ड को सीधे Apple Wallet में जोड़ा जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता...

Meharchand Polytechnic College के ई.सी.ई विभाग ने बनाया Robot

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन...

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को समन जारी, MLA धालीवाल का आया बयान, देेखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग्स मामले में SIT द्वारा बिक्रम मजीठिया को...

सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में "विशेष उच्च अधिकार प्राप्त खरीद समिति" (SHPPC) की बैठक...

Dubai-Tel Aviv प्लेन में पायलटों के बीच खूनी भिड़ंत, हाईजैक का सिग्नल भेजा था, करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

तेल अवीवः दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान में आसमान में उस वक्त भारी...

Meharchand Polytechnic College के ई.सी.ई विभाग ने बनाया Robot

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिखाया है। विभाग...

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को समन जारी, MLA धालीवाल का आया बयान, देेखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग्स मामले में SIT द्वारा बिक्रम मजीठिया को 5 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आप...