नई दिल्ली: भारत की नीरु ढांढा ने एशियन गेम्स में कमाल कर दिया है। नीरु ने महिलाओं के ट्रैप शूटिंग इवेंट के दौरान गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास ही रच दिया है। ऐसे में अब भारत के पास 5वां गोल्ड मेडल हो गया है। वहीं भारतीय शूटर एशियाई गेम्स में महिलाओं के ट्रैप इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड को जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन चुकी है। यह एक ऐसी पहली उपलब्धि है जो हमेशा के लिए रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हो गई है। जापाना के आईची नागोया में शूटिंग रेंज से लेकर भारतीय खेलों के इतिहास में एक नया पन्ना जोड़कर नीरु ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है।
छठे स्थान पर रही पुरुषों की टीम
वहीं नीरु ढांढा की टीम ने स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। पुरुषों की टीम छठे स्थान पर रही। नीरु ढांढा ने 118, आशिमा अहलावत ने 106, मनीषा कीर 104 की भारतीय टीम ने कुल 328 अंक बनाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं चीन की टीम ने 346 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीतते हुए टॉप पर रही है। नीरु ने व्यक्तिगत स्पर्धा के आठ निशानेबाजों वाले फाइनल में भी जगह बनाई है। उन्होंने कतर की रे बेसिल के साथ संयुक्त तौर पर 118 अंक हासिल किए। यह एशियाई खेलों में क्वालिफिकेशन का नया रिकॉर्ड बनाया है। व्यक्तिगत स्पर्धा में आशिमा अहलावत 16वें और मनीषा कीर 23वें स्थान पर रही है।
आखिर कौन है नीरु ढांढा?
नीरु ढांढा एक भारतीय ट्रैप शूटर हैं। वो देश की टॉप शॉटगन शूटिंग स्टार्स में से एक बनकर सामने आई हैं। 26 साल की नीरु ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के वुमेन्स ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर पहली भारतीय महिला बन गई है। नीरु को यह बड़ी कामयाबी इटली के लोनाटो में हुए आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप में भी मिली है। यह इंटरनेशनल शूटिंग के सबसे मशहूर कॉम्पिटिशन में से एक है। नीरु ने क्वालिफिकेशन राउंड में ही टॉप कर लिया था। फाइनल में हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने फ्रांस की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन औऱ ओलपिंयन कैरोल कॉमनियर को मात दी थी।
भारत को मिला 5वां गोल्ड
वहीं नीरु के द्वारा लाया गया यह मेडल भारत के लिए 5वां गोल्ड मेडल बन गया है। अब तक भारत के लिए महिला क्रिकेट टीम, महिला और पुरुष कबड्डी टीम, शूटिंग में कमलजीत और सुरुची सिंह और अब नीरु ढांढा ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत के पास अब तक कुल मैडलों की संख्या 47 हो चुकी है।