.
Nationalगरमाया थप्पड़ मामलाः BJP मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ आज AAP का...

गरमाया थप्पड़ मामलाः BJP मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ आज AAP का प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली में भाजपा के मंत्री परवेश वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर मामला गरमा गया है। वहीं इस मामले को लेकर आज आप पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, आप विधायक जर्नैल सिंह ने थप्पड़ विवाद में मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की मांग की है। इसी को लेकर आज आप पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जाना है। ऐसे में आप पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए PHQ पहुंचेंगे। गौर हो कि मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने Non cognisable report दर्ज की है। यह रिपोर्ट थप्पड़ विवाद में साहेब सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। Non cognisable report का मतलब मामले की डीडी एंट्री की गई है जिसपर जांच की जाएगी। साहिब ने कहा, ‘हमने FIR दर्ज कराने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन FIR नहीं हुई।

पहले एक लड़की ने प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ कहा था तो उसके खिलाफ FIR दर्ज हो गई थी। यहां एक मंत्री किसी को थप्पड़ मार रहे हैं, तो उनके खिलाफ FIR क्यों नहीं हो रही?’ साहिब के इस बयान के बाद मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क निरीक्षण के दौरान विवाद के बीच मंत्री प्रवेश वर्मा को युवक को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। आम आदमी पार्टी के नेता अब प्रवेश वर्मा के खिलाफ सड़कों पर हैं। लेकिन प्रवेश वर्मा का कहना है कि साहिब सिंह ने उनके साथ बदतमीजी की, उन्हें और उनके परिवार को गालियां दीं।

इसलिए उन्हें गुस्सा आया। लेकिन बीते दिन केजरीवाल खुद तिलक नगर में उस जगह पहुंच गए जहां रविवार को ये घटना हुई थी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के नेता सत्ता के नशे में चूर हैं इसीलिए अब नौजवानों पर हाथ उठा रहे हैं, लेकिन जनता सब देख रही है। इसका खामियाजा पीएम नरेंद्र मोदी को भुगतना पड़ेगा। वहीं सोमवार देर रात अधिकारियों ने बताया कि प्रवेश वर्मा के खिलाफ असंज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) स्वेच्छा से चोट पहुंचाने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 के तहत दर्ज की गई है।

दरअसल, रविवार को प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल की पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के सपोर्टर को थप्पड़ मार दिया था। इससे आम आदमी पार्टी के नेता नाराज हैं। जरनैल सिंह लगातार तिलक नगर में सड़क निर्माण में घोटाले का इल्जाम लगा रहे थे। प्रवेश वर्मा रविवार को सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने खुद फोन करके जरनैल सिंह को मौके पर बुलाया। जरनैल सिंह अपने सपोर्टर्स के साथ पहुंचे। हाथ से सड़क उखाड़ कर प्रवेश वर्मा को दिखाने लगे। इस दौरान साहिब सिंह नाम का लड़का प्रवेश वर्मा और जरनैल सिंह के बीच हो रही बातचीत का वीडियो बना रहा था। शुरू में तो प्रवेश वर्मा ने कुछ नहीं कहा लेकिन जब बार-बार उन्हें रोकने की कोशिश हुई तो प्रवेश वर्मा को गुस्सा आ गया। उन्होंने वीडियो बना रहे साहिब सिंह को थप्पड़ जड़ दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: MLA परगट सिंह ने BJP साधे निशाने, कहा- Amit Shah बताएं नशे पर 15 सालों में क्या किया, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई घटना को...

Iran के साथ जल्द डील करेगा America, Trump ने किया ऐलान

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के...

Punjab News: एक माह से सिविल अस्पताल में X-Ray सेवा बंद, नई मशीन पर पड़ी धूल, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला के सीमावर्ती उप-मंडल अजनाला के सिविल अस्पताल...

LPU कैंपस में तोड़फोड़ की छात्रा ने की CCTV वायरल, मोहम्मद फरद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में...

Jalandhar News: MLA परगट सिंह ने BJP साधे निशाने, कहा- Amit Shah बताएं नशे पर 15 सालों में क्या किया, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई घटना को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने निंदा की है। पगरट...

Iran के साथ जल्द डील करेगा America, Trump ने किया ऐलान

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ अब किसी भी अंतिम समझौते के लिए प्रतिबंधों में...

Punjab News: एक माह से सिविल अस्पताल में X-Ray सेवा बंद, नई मशीन पर पड़ी धूल, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला के सीमावर्ती उप-मंडल अजनाला के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब व्यवस्था के कारण आम जनता...

LPU कैंपस में तोड़फोड़ की छात्रा ने की CCTV वायरल, मोहम्मद फरद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद अब सोशल मीडिया...