.
MohaliPunjab News: TDI City पर ED की Raid, 3 गाड़ियों से पहुंची...

Punjab News: TDI City पर ED की Raid, 3 गाड़ियों से पहुंची टीम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः सेक्टर-119 स्थित टीडीआई सिटी के कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दबिश दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईडी की टीम तीन वाहनों में टीडीआई सिटी कार्यालय पहुंची। कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारियों ने कार्यालय में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए और विभिन्न रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच की। हालांकि, ईडी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। टीम के कार्यालय में प्रवेश करने के बाद वहां मौजूद लोगों के मोबाइल फोन ले लिए गए। शुरुआती दौर में कार्यालय में मौजूद लोगों को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

अधिकारियों ने कार्यालय के अलग-अलग हिस्सों में रिकॉर्ड और अन्य सामग्री की जांच की। इस दौरान कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। बताया जा रहा हैकि ईडी की यह कार्रवाई टीडीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के बीच हुई है। ईडी सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने वर्ष 2005 से 2014 के बीच सोनीपत में 23 आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाएं शुरू की थीं। इन परियोजनाओं के लिए 14 हजार से अधिक खरीदारों से 4,619 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र किए जाने का दावा है।

इनमें से कई परियोजनाएं अब भी अधूरी हैं और कुछ परियोजनाओं में 16 से 18 वर्ष तक की देरी होने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की कार्रवाई का संबंध पीआर-6 सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे में कथित करीब छह करोड़ रुपये की अनियमितता से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि मास्टर प्लान के तहत आने वाली जमीन के लिए सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) मंजूर होने के बाद कंपनी की ओर से जमीन कुछ रिश्तेदारों के नाम पर पंजीकृत करवाई गई, ताकि अधिक मुआवजा हासिल किया जा सके। बाद में कंपनी की ओर से जीएमएडीए के समक्ष इन रजिस्ट्रियों को रद्द करने के लिए आवेदन किए जाने की बात भी सामने आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU कैंपस में तोड़फोड़ की छात्रा ने की CCTV वायरल, मोहम्मद फरद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में...

Meharchand Polytechnic College के Mechanical विभाग ने इस विषय पर रखा Webinar

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग...

Punjab News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर शाही इमाम का आया बयान, की निंदा, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब के शाही इमाम ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण...

LPU कैंपस में तोड़फोड़ की छात्रा ने की CCTV वायरल, मोहम्मद फरद पर लगे आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद अब सोशल मीडिया...

Jalandhar News: केंद्रिय गृह मंत्री Amit Shah दौरे से पहले दीवारों पर लिखे BJP भगाओं के नारे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानी 30 सितंबर को जालंधर दौरे पर आ रहे है। ऐसे...

BJP नशामुक्त यात्राः राज्यसभा सांसद भाटिया ने किसानों को करवाया ज्वाइन, देखें वीडियो

पटियाला: पंजाब में भाजपा की ओर से नशे के खिलाफ निकाली जा रही यात्रा पटियाला देहाती पहुंची, यहां भाजपा...

Meharchand Polytechnic College के Mechanical विभाग ने इस विषय पर रखा Webinar

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने वेबिनार आयोजित किया। यह वेबिनार क्लासरुम टू इंडस्ट्री: माई...