.
FazilkaPunjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहरः संत नगर में बीते दिन अजय कुमार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर दिया। दरअसल, आरोपी का पुलिस रातभर पीछा करती रही। जिसके बाद आरोपी को मुठभेड़ में काबू कर लिया। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने किल्लियांवाली चौक पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार 3 संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे फाजिल्का की ओर भाग निकले। जिसके बाद आरोपियों का पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

वहीं पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गौतम धत्तरवाल पुत्र शंकर कुमार निवासी गणेशगढ़ के पैर में गोली लगी और उसे काबू कर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से फरीदकोट रेफर कर दिया गया। हालांकि इस घटना के दौरान उसके 2 साथी मौके से फरार हो गए। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि गौतम के कब्जे से एक पिस्टल बरामद किया है। हालांकि अजय पर चलाया गया हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार यह हथियार फरार आरोपी सागर नेपाली के पास है। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोलीकांड के पीछे आपसी रंजिश सामने आई है। अजय कुमार के भाई और विशाल पचार के बीच पुरानी दुश्मनी बताई गई है। इसी रंजिश के चलते अजय को निशाना बनाए जाने की बात जांच में सामने आई है।

पुलिस ने थाना नंबर-1 में सागर नेपाली पुत्र भारत बहादुर निवासी पटेल नगर अबोहर, विशाल पचार उर्फ बोकसर निवासी अबोहर, गौतम धत्तरवाल पुत्र शंकर कुमार निवासी गणेशगढ़ और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 61(2) व आर्म्स एक्ट के तहत केस नंबर 307 दर्ज किया है। पुलिस पर फायरिंग के आरोप में केस नंबर 308 भी दर्ज किया गया है। एसएसपी के मुताबिक सागर नेपाली पर अबोहर और श्री मुक्तसर साहिब में पहले से तीन मामले दर्ज हैं। गौतम धत्तरवाल पर राजस्थान के विभिन्न थानों में चार केस दर्ज बताए गए हैं। विशाल पचार पर राजस्थान, हरियाणा, कन्नौज, केरल और अबोहर सहित करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वहीं घायल अजय कुमार पर भी करीब 9 मामले पहले से दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरोली में 3.50 करोड़ से बनेगा पूर्व सैनिक भवन, एक करोड़ से अधिक की पहली किश्त जारी

उपमुख्यमंत्री बोले...सैनिकों का सम्मान और कल्याण हमारी प्राथमिकता, इस...

LPU Student Protest: छात्रों की हुई मीटिंग पर SP का आया बयान, देखें वीडियो

दुकानों में हुई लूट की CCTV आई सामने जालंधर, ENS:...

न मोबाइल, न कोई सुराग… पुलिस ने एक सप्ताह में दिल्ली से ढूंढ निकाला 17 वर्षीय नाबालिग

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की सतर्कता और त्वरित...

Punjab News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस गांव में किया निरीक्षण, खाने-पीने की चीजों का भरा सैंपल, देखें वीडियो

फिरोजपुर/नूरपुर सेठानः खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज नूरपुर सेठान...

शाही मस्जिद का हिस्सा गिराने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, छोड़े आंसू गैस-लाठीचार्ज, देखें वीडियो

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सड़क चौड़ीकरण...

हरोली में 3.50 करोड़ से बनेगा पूर्व सैनिक भवन, एक करोड़ से अधिक की पहली किश्त जारी

उपमुख्यमंत्री बोले...सैनिकों का सम्मान और कल्याण हमारी प्राथमिकता, इस दिशा में उठाए जा रहे ठोस कदम ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश...

LPU Student Protest: छात्रों की हुई मीटिंग पर SP का आया बयान, देखें वीडियो

दुकानों में हुई लूट की CCTV आई सामने जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों...

न मोबाइल, न कोई सुराग… पुलिस ने एक सप्ताह में दिल्ली से ढूंढ निकाला 17 वर्षीय नाबालिग

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते घर से लापता हुआ 17 वर्षीय नाबालिग...

Punjab News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस गांव में किया निरीक्षण, खाने-पीने की चीजों का भरा सैंपल, देखें वीडियो

फिरोजपुर/नूरपुर सेठानः खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज नूरपुर सेठान गांव में खाने-पीने की चीज़ों की क्वालिटी, सुरक्षा और एक्सपायरी...