फिरोजपुरः एएनटीएफ टीम और बीएसएफ ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग एजेंसियों के जारी ऑपरेशन के बीच इलाके में ड्रग तस्करी पर सख्ती की खबरें आई है। ANTF टीम और BSF ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया, जिसमें लगभग 20 किलो हेरोइन जब्त की गई। ये हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में तस्करी करके लाई गई थी।
सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ा है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि जांच ड्रोन के जरिए सीमा पार से ड्रग्स भेजने के पहलू पर केंद्रित है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और इस ड्रग तस्करी रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। फिरोजपुर में ड्रग तस्करी के खिलाफ एजेंसियों का यह ज्वाइंट ऑपरेशन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है, अब यह देखना बाकी है कि जांच के दौरान पूरे नेटवर्क के बारे में और क्या खुलासे होते हैं।