मनोरंजन: बिग बॉस 20 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना है। शो में कंटेंस्टेंट्स के बीच की तकरार फैंस को काफी पसंद आ रही है। अब वहीं बीते दिन सलमान खान के साथ वीकेंड का वॉर एपिसोड था जिसको देखकर फैंस भाईजान की तारीफें करते दिख रहे हैं। भाईजान ने मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की अच्छे से क्लास लगा दी है। रीति तिवारी की लगी क्लास का कारण है कि उन्होंने पूरे हफ्ते शो में कोहराम मचा दिया। नेशनल टीवी पर रीति तिवारी ने गालियां दी, गंदी भाषा का इस्तेमाल किया और वुमेन कार्ड भी खेला। रीति के ऐसे तेवरों को देखकर जनता निराश भी हुई। ऐसे में शो को होस्ट सलमान खान ने रीति की अच्छे से क्लास लगा दी।
रीति की लगाई क्लास
सलमान खान ने भी जनता को निराश नहीं किया। सलमान ने रीति को बहुत ही प्यार के साथ गलतियां गिनाई और रीति को समझाया कि वो इस हफ्ते अपनी इनसिक्योरिटी में कितना ज्यादा गलत कर चुकी है। सलमान ने बिना आवाज ऊंची किए हुए रीति को आईना दिखा दिया। सलमान ने रीति से यह भी कह दिया कि उनके इस खराब रवैये को उनके पिता मनोज तिवारी को भी बर्दाशत नहीं करेंगे। इशके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उदिति के खिलाफ उनकी भाषा काफी घटिया थी। काजी को लेकर उनकी इनसिक्योरिटी साफ दिखती है।
पिता की इज्जत पर भी पड़ेगा असर
सलमान ने रीति को याद दिलावाया है कि उनके पिता अब एक एक्टर और सिंगर होने के साथ नेता भी है। नेशनल टीवी पर उनकी कही हुई बातों का उनके पिता पर भी अशर पड़ेगा। इसके अलावा उनकी दादी का भी जिक्र किया। सलमान ने कहा कि वो भी यह शो देख रही होगी। इसके बाद सलमान ने रीति से कहा कि आप मनोज तिवारी की बेटी हो डॉली बिंद्रा की बेटी नहीं हो। आप डॉली बन गई हो इस घर में।
रीति ने सभी घरवालों से मांगी माफी
सलमान खान ने डांट खाने के बाद रीति तिवारी ने अपनी बदतमीजी के लिए सभी घरवालों से माफी मांगी। उन्होंने उदिति और काजी को भी बेइज्जत करने पर भी सॉरी बोला। रीति ने पूरे बिग बॉस हाउस, सलमान खान और पूरे भारत से माफी मांगी है। रीति ने सभी से यह भी वादा किया कि वो आगे से अपने गुस्से और भाषा का ध्यान रखेगी। इसके अलावा दोबोरा वो ऐसी गलती नही करेगी। रीति अपनी बात पर कितनी खरी उतरेगी यह आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।