.
Unaउपायुक्त ने अंदरौली में गोविंद सागर झील क्षेत्र का किया निरीक्षण, पर्यटन...

उपायुक्त ने अंदरौली में गोविंद सागर झील क्षेत्र का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास को लेकर दिए दिशा-निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: अंदरौली में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के विस्तार की संभावनाओं को धरातल पर आगे बढ़ाने के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को गोविंद सागर झील क्षेत्र का साइट निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, प्रस्तावित गतिविधियों और आवश्यक अधोसंरचना का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एशियन विकास बैंक तथा टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को विकसित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अंदरौली क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यक अधोसंरचना एवं सुविधाओं के विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।  उपायुक्त ने बताया कि अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स एवं अन्य स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केटीडीएस द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के विकसित होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में पैरामोटरिंग साइट चिह्नित करने के भी निर्देश दिए, ताकि साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा दिया जा सके और पर्यटकों के लिए नई गतिविधियां विकसित की जा सकें। इसके उपरांत उपायुक्त ने अंदरौली में स्थापित एथनोबोटैनिकल पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में रिपेयर एवं रखरखाव सहित अन्य आवश्यक कार्यों को करने के लिए डीएफओ ऊना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क को बेहतर स्वरूप प्रदान करने से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय जैव विविधता एवं पारंपरिक वनस्पतियों से भी पर्यटकों को परिचित करवाने में मदद मिलेगी।

उपायुक्त ने कहा कि अंदरौली क्षेत्र में पर्यटन, वाटर स्पोर्ट्स, साहसिक गतिविधियों और प्राकृतिक आकर्षणों को एक साथ विकसित कर इसे पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के समग्र पर्यटन विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ विकल्प यादव, जिला पर्यटन अधिकारी रवि धीमान, तहसीलदार अमित कुमार, बीडीओ के.एल. वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर की छापेमारी, 255 व्यक्ति काबू – DGP Gaurav Yadav

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 249वें दिन पंजाब...

कुणाल घोष की कार पर हुए हमले को लेकर भड़कीं पूर्व CM, कहा- BJP को खामियाजा भुगतान होगा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक...

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन लाल बड़ौली, इन चीजों पर दिया जोर

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल...

Punjab News: अवैध रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ नगर-निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

सामान जब्त कर दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश फगवाड़ा:...

पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर की छापेमारी, 255 व्यक्ति काबू – DGP Gaurav Yadav

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 249वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...

कुणाल घोष की कार पर हुए हमले को लेकर भड़कीं पूर्व CM, कहा- BJP को खामियाजा भुगतान होगा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला किए जाने का मामला...

हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता जांचने के लिए नया निरीक्षण ढांचा लागू

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता को मजबूती...

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन लाल बड़ौली, इन चीजों पर दिया जोर

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का विकास एवं...