.
Internationalडेरा में भीषण धमाके से 11 लोगों की मौत, 30 घायल, देखें...

डेरा में भीषण धमाके से 11 लोगों की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां प्रांत में शनिवार को प्रांत के डेरा इस्माइल खान में भीषण धमाका हो गया। इस धमाके में 11 लोगों की जान गई है। ब्लास्ट के बारे में इमरजेंसी सर्विस ‘रेस्क्यू 1122’ ने बताया है कि डेरा इस्माइल खान में हुए इस धमाके में 11 लोगों की मौत होने के अलावा 30 लोग घायल भी हुए हैं। धमाके के बाद हादसा स्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है।

स्थानीय प्रशासन ने धमाके बारे में जांच जारी होने की बात कही है। डेरा इस्माइल खान में हुए इस धमाके के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक किसी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान के केपी प्रांत में लंबे समय से हिंसा और अशांति का दौर देखा जा रहा है। प्रांत में कई सशस्त्र गुटों ने पाकिस्तानी सरकार और फौज के खिलाफ लड़ाई छेड़ रखी है। ये गुट लगातार पाकिस्तानी सेना से जुड़े ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। हालिया महीनों में केपी में कई बड़े हमले देखने को मिले हैं।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इसी महीने, 18 सितंबर को भीषण बम ब्लास्ट हुआ था। ये आत्मघाती धमाका शुक्रवार के दिन, कोहाट जिले में पुलिस लाइंस इलाके में जुमे की नमाज के दौरान हुआ। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हुए। हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को उस वक्त उड़ा दिया, जब लोग जुमे की नमाज के लिए जमा थे। कोहाट में धमाके के बाद खैबर पख्तूनख्वा के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजी) जुल्फिकार हमीद ने बताया था कि हमलावरों ने विस्फोटक से भरी गाड़ी पुराने पुलिस लाइन्स गेट से टकराई। इससे उसमें धमाका हुआ। इस धमाके के करीब 10 दिन बाद अब एक बार फिर प्रांत में बड़ा धमाका हुआ है। प्रांत की सुरक्षा स्थिति केपी और देश की फेडरल सरकार के लिए चुनौती बन रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर की छापेमारी, 255 व्यक्ति काबू – DGP Gaurav Yadav

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 249वें दिन पंजाब...

कुणाल घोष की कार पर हुए हमले को लेकर भड़कीं पूर्व CM, कहा- BJP को खामियाजा भुगतान होगा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक...

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन लाल बड़ौली, इन चीजों पर दिया जोर

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल...

Punjab News: अवैध रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ नगर-निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

सामान जब्त कर दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश फगवाड़ा:...

पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर की छापेमारी, 255 व्यक्ति काबू – DGP Gaurav Yadav

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 249वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...

कुणाल घोष की कार पर हुए हमले को लेकर भड़कीं पूर्व CM, कहा- BJP को खामियाजा भुगतान होगा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला किए जाने का मामला...

हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता जांचने के लिए नया निरीक्षण ढांचा लागू

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता को मजबूती...

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन लाल बड़ौली, इन चीजों पर दिया जोर

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का विकास एवं...