.
Unaबंगाणा के डुमखर में बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम

बंगाणा के डुमखर में बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विधायक विवेक शर्मा ने किया अधिकारियों के साथ उक्त स्थल का निरीक्षण

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। डुमखर अग्नि शमन केंद्र के समीप खड्ड के किनारे खाली पड़ी सरकारी भूमि पर आधुनिक खेल स्टेडियम बनाने की योजना है। इसी को लेकर राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग तथा खेल मैदान के निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी अधिकारियों से ली।विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित खेल स्टेडियम से संबंधित सभी आवश्यक कागजी औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए, ताकि निर्माण कार्य को निर्धारित समय में शुरू करवाया जा सके।

उन्होंने कहा कि डुमखर में उपलब्ध सरकारी भूमि का उपयोग क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के हित में किया जाएगा। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस खेल मैदान तैयार करने की योजना है, जहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में युवा विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर उन्हें पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पातीं। ऐसे में डुमखर में प्रस्तावित स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा।

विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पीपलू में एक बड़ा खेल स्टेडियम तैयार किया जा रहा है, जबकि अब डुमखर में भी आधुनिक खेल स्टेडियम विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खेल परिसरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा। उन्होंने बताया कि डुमखर से प्रस्तावित खेल स्टेडियम तक बेहतर सड़क का निर्माण भी करवाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों खेल प्रतियोगिताओं में आने वाले लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्टेडियम परिसर में खिलाड़ियों के आराम और ठहरने के लिए कमरों की सुविधा उपलब्ध करवाने की भी योजना है।

विधायक ने लोक निर्माण विभाग राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि से संबंधित सभी औपचारिकताएं और आवश्यक कागजी कार्रवाई निर्धारित समय में पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि करीब एक माह के भीतर सभी अनियमितताएं नहीं, बल्कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर खेल स्टेडियम का शिलान्यास करवाया जाए। इसके बाद निर्माण कार्य को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण केवल खेल मैदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

उन्होंने अधिकारियों से निर्माण की रूपरेखा तैयार करते समय खिलाड़ियों की सुविधा, सड़क संपर्क, विश्राम कक्ष तथा प्रतियोगिताओं के आयोजन जैसी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी विभागीय कार्यवाही समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर की छापेमारी, 255 व्यक्ति काबू – DGP Gaurav Yadav

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 249वें दिन पंजाब...

कुणाल घोष की कार पर हुए हमले को लेकर भड़कीं पूर्व CM, कहा- BJP को खामियाजा भुगतान होगा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक...

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन लाल बड़ौली, इन चीजों पर दिया जोर

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल...

Punjab News: अवैध रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ नगर-निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

सामान जब्त कर दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश फगवाड़ा:...

पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर की छापेमारी, 255 व्यक्ति काबू – DGP Gaurav Yadav

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 249वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...

कुणाल घोष की कार पर हुए हमले को लेकर भड़कीं पूर्व CM, कहा- BJP को खामियाजा भुगतान होगा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला किए जाने का मामला...

हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता जांचने के लिए नया निरीक्षण ढांचा लागू

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता को मजबूती...

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन लाल बड़ौली, इन चीजों पर दिया जोर

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का विकास एवं...