.
Haryana Govtडबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में बिछाया सड़कों का...

डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में बिछाया सड़कों का जाल : Ranbir Gangwa

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को कैथल के कलायत स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में राजौंद व कलायत क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा भी मौजूद रहीं।

मंत्री रणबीर गंगवा ने राजौंद वासियों की मांग पर बड़ा निर्णय लेते हुए कहा कि राजौंद में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क अब ब्लॉक की बजाय तारकोल से बनाई जाएगी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर आगामी एक सप्ताह में सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य तेज गति से पूरा किया जाए और निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने बताया कि 10 हजार या इससे अधिक आबादी वाले गांवों को महाग्राम योजना के तहत शामिल किया गया है। प्रदेश के करीब 150 गांव इस योजना के अंतर्गत आते हैं, जिनमें राजौंद भी शामिल है। महाग्राम योजना के तहत शहरों की तर्ज पर सीवरेज, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। राजौंद में भी सीवरेज व्यवस्था बिछाई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कुणाल घोष की कार पर हुए हमले को लेकर भड़कीं पूर्व CM, कहा- BJP को खामियाजा भुगतान होगा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक...

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन लाल बड़ौली, इन चीजों पर दिया जोर

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल...

Punjab News: अवैध रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ नगर-निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

सामान जब्त कर दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश फगवाड़ा:...

मुख्यमंत्री ने नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय में 23 करोड़ रुपये की MRI मशीन का किया शुभारम्भ

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मण्डी...

कुणाल घोष की कार पर हुए हमले को लेकर भड़कीं पूर्व CM, कहा- BJP को खामियाजा भुगतान होगा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला किए जाने का मामला...

हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता जांचने के लिए नया निरीक्षण ढांचा लागू

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता को मजबूती...

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन लाल बड़ौली, इन चीजों पर दिया जोर

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का विकास एवं...

Punjab News: अवैध रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ नगर-निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

सामान जब्त कर दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश फगवाड़ा: शहर की मुख्य और व्यस्त सड़कों को ट्रैफिक जाम से...