ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 सितंबर को चार वाहनों के चालान किए। पुलिस ने मौके पर ही मामलों का निपटारा करते हुए वाहन चालकों से कुल 26 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस की ओर से अवैध खनन गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।