.
Haryana Govt'विजन- 2 एक्शन' पोर्टल पर विभागीय अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम...

‘विजन- 2 एक्शन’ पोर्टल पर विभागीय अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा विजन-2047 के दूरगामी लक्ष्यों को व्यावहारिक विभागीय कार्ययोजनाओं से जोड़ने तथा उनकी नियमित निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान, पंचकूला के तत्वावधान में सतत विकास लक्ष्य समन्वय एवं त्वरण केंद्र द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की जा रही कार्ययोजनाओं को ‘विज़न 2 एक्शन’ पोर्टल पर डिजिटल स्वरूप प्रदान करना था। प्रशिक्षण में हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों से नामित नोडल एवं बैकअप अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को अवगत कराया गया कि आगामी विभागीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति का आकलन केवल विज़न2एक्शन पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।

इसके लिए विभागों को अपनी कार्ययोजनाओं को निर्धारित आधिकारिक क्रम—विज़न थीम, विज़न इश्यू, विज़न पाथवे, तथा विभागीय कार्रवाई/प्रमुख कार्य-निष्पादन संकेतक के अनुरूप दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्थान की राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता मण्ढार और सतत विकास लक्ष्य केंद्र के प्रमुख विकास वर्मा की प्रमुख भूमिका रही। विषय विशेषज्ञ ऋषि राज शर्मा ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अधिकारियों की तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इसके अतिरिक्त, तकनीकी एवं संचार व्यवस्था में अखिल शर्मा, दीक्षांत शर्मा और यशोजित कसेरा ने सहयोग प्रदान किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सेंट्रल जेल में कैदी की बिगड़ी तबीयत, मौत

कपूरथलाः कपूरथला सेंट्रल जेल के एक कैदी की अचानक...

मुख्यमंत्री ने ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ में अनिवार्य शर्त को हटाने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी...

Punjab News: फसल को लेकर विवादों में घिरा NRI, शिकायत दर्ज, देखें वीडियो

मोगाः जिले के धालेके गांव से खड़ी धान की...

7 साल पुराने डकैती-हत्या कांड में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 पंचकूला में वर्ष 2019 में हुए डकैती...

सेंट्रल जेल में कैदी की बिगड़ी तबीयत, मौत

कपूरथलाः कपूरथला सेंट्रल जेल के एक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इससे पहले, जेल प्रशासन...

मुख्यमंत्री ने ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ में अनिवार्य शर्त को हटाने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में आयोजित...

Punjab News: फसल को लेकर विवादों में घिरा NRI, शिकायत दर्ज, देखें वीडियो

मोगाः जिले के धालेके गांव से खड़ी धान की फसल को कथित नुकसान का मामला सामने आया है। किसान...

7 साल पुराने डकैती-हत्या कांड में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 पंचकूला में वर्ष 2019 में हुए डकैती और फायरिंग में हुई हत्या के मामले में लंबे समय...