.
LudhianaPunjab News: AR Enterprises से लाखों की हुई चोरी, काटी कैमरे की...

Punjab News: AR Enterprises से लाखों की हुई चोरी, काटी कैमरे की तारें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जंडू टावर में चोरों ने एआर इंटरप्राइजेज के ऑफिस से लाखों रुपए की चोरी हो गई। चोर रेलवे ट्रैक के रास्ते बिल्डिंग में दाखिल हुए। उन्होंने सीसीटीवी की तारें काटीं और शटर का ताला तोड़कर चोरी की। इसके बाद उन्होंने एक अन्य सीए के ऑफिस में भी घुसने की कोशिश की। एआर इंटरप्राइजेज के मालिक कमल शर्मा ने बताया कि आज सुबह चपड़ासी ने फोन कर जानकारी दी कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ है।

अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। सामान बिखरा था। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो ऑफिस में चोरी का पता चला। कमल शर्मा ने बताया कि उनकी फर्म शैलर में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की बिक्री और सर्विस का काम करती है। उनके मुताबिक, ऑफिस में करीब 20 से 25 लाख रुपए की नकदी रखी हुई थी, जिसे चोर चोरी कर ले गए। कमल शर्मा के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोर शुक्रवार रात करीब 3 बजे के बाद रेलवे ट्रैक की तरफ से बिल्डिंग में दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की तारें काटीं और कैमरे को तोड़कर फेंक दिया।

इसके बाद ऑफिस का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी निकाल ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मिल्लरगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने अलमारी और टूटे हुए तालों से फिंगरप्रिंट समेत अन्य सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल मिल्लरगंज चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: शहर में पहुंचे बागेश्वर बाबा, झलक देखने को उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

लुधियानाः ग्लाडा ग्राउंड में आरंभ होने वाली श्री हनुमंत...

Asian Games: महिलाओं के बाद पुरुष कबड्डी टीम ने जीता Gold, 11 वर्षीय Yuki ने रचा इतिहास

नई दिल्लीः एशियन गेम्स के सातवें दिन ईरान को...

Punjab News: 65 लाख रुपये की लागत से बनेंगा पहला शूटिंग रेंज, निर्माण शुरू, देखें वीडियो

मोगाः निर्वाचन क्षेत्र के सलीना गांव में खिलाड़ियों और...

एशियन गेम्स में हरियाणा की बेटियों का जलवा – Gaurav Gautam

चंडीगढ़: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में...

Hemkund Sahib में बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़, दिखा मनमोहक दृश्य, देखें वीडियो

गोपेश्वरः उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने...

Punjab News: शहर में पहुंचे बागेश्वर बाबा, झलक देखने को उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

लुधियानाः ग्लाडा ग्राउंड में आरंभ होने वाली श्री हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराज की...

Asian Games: महिलाओं के बाद पुरुष कबड्डी टीम ने जीता Gold, 11 वर्षीय Yuki ने रचा इतिहास

नई दिल्लीः एशियन गेम्स के सातवें दिन ईरान को हराकर भारतीय पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल दिलाया। यह भारत...

Punjab News: 65 लाख रुपये की लागत से बनेंगा पहला शूटिंग रेंज, निर्माण शुरू, देखें वीडियो

मोगाः निर्वाचन क्षेत्र के सलीना गांव में खिलाड़ियों और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 65 लाख रुपये...

एशियन गेम्स में हरियाणा की बेटियों का जलवा – Gaurav Gautam

चंडीगढ़: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच हरियाणा की बेटियां...