.
Haryana GovtCM Saini का पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान

CM Saini का पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान किया कि आप कौशल, तकनीक तथा व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएं। हमारे साझा प्रयास इस पूरे क्षेत्र को उत्पादन, नवाचार और रोजगार का सशक्त केंद्र बना सकते हैं।सैनी बुधवार को पंजाब के पटियाला जिला के दौलतपुर में जी.एस.ए इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए औद्योगिक प्लांट की आधारशिला कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ,राधा स्वामी डेरा ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख सरदार गुरिंदर सिंह ढिल्लो, जी. एस.ए इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक जतिंदर पाल सैनी , पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बीबी जयइंदर कौर , पटियाला जिला भाजपा अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीएसए ग्रुप की औद्योगिक विकास-यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब की धरती से शुरू होकर दुनिया के बाजारों तक पहुंची जी.एस.ए इंडस्ट्रीज की यात्रा इस बात का उदाहरण है कि भारतीय उद्यमिता, तकनीक और मेहनत मिलकर रोजगार भी पैदा कर सकती है, किसानों को सशक्त भी बना सकती है और भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग- हब बनाने में भी योगदान दे सकती है।

उन्होंने विनिर्माण से जुड़े उद्योगपतियों एवं कर्मचारियों से भी आह्वान किया कि आओ हम सब मिलकर उत्कृष्टता का संकल्प भी लें। यहां बनने वाला हर उत्पाद अपनी गुणवत्ता से विदेशों में भी पसंद किया जाए ताकि भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को हफ्ते में दो बार मिलेगा पौष्टिक आहार

शिमला: बच्चों की पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए...

BJP में बड़ा फेरबदल, 36 राज्यों में बदले प्रभारी, Smriti Irani को मिली अहम जिम्मेदारी

चंडीगढ़ः भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया। दरअसल,...

Punjab News: महिला सरपंच के पति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

अमृतसर: रमदान क्षेत्र के अधीन आते गांव महमद मंदिरवाला...

Jalandhar News: अकाली दल को झटका, टकसाली नेता AAP में शामिल

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

HSRDC में गार्गी कक्कड़ स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम...

नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को हफ्ते में दो बार मिलेगा पौष्टिक आहार

शिमला: बच्चों की पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना में संशोधन...

BJP में बड़ा फेरबदल, 36 राज्यों में बदले प्रभारी, Smriti Irani को मिली अहम जिम्मेदारी

चंडीगढ़ः भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया। दरअसल, भाजपा ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए...

Punjab News: महिला सरपंच के पति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

अमृतसर: रमदान क्षेत्र के अधीन आते गांव महमद मंदिरवाला गांव की महिला सरपंच के पति व पूर्व सैनिक कुलजीत...

Jalandhar News: अकाली दल को झटका, टकसाली नेता AAP में शामिल

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आप पार्टी लगातार विपक्ष को झटका देकर...