.
AmritsarPunjab News: दिहाड़े सैलून में युवक को पीटा, आरोप-अगवा करने की कोशिश,...

Punjab News: दिहाड़े सैलून में युवक को पीटा, आरोप-अगवा करने की कोशिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के थाना सी-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गिलवाली गेट इलाके में एक सैलून में काम कर रहे युवक के साथ मारपीट करने और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित हैप्पी, पुत्र रमेश कुमार, निवासी डैम गंज ने बताया कि वह गिलवाली गेट स्थित एक सैलून में काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ व्यक्ति सैलून में आए और उसे बाहर बुलाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की भी कोशिश की गई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों और सैलून मालिकों ने बीच-बचाव कर उसे बचा लिया।

पीड़ित के अनुसार, यह मामला करीब 40 से 50 हजार रुपये के कथित लेनदेन से जुड़ा हुआ है। उसने आरोप लगाया कि रवि कुमार नामक व्यक्ति निहंग वेश में था। वह अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ उसने मारपीट की। पीड़ित ने यह भी दावा किया कि हमलावरों के पास लाठियां और अन्य हथियार थे और उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने न्याय और सुरक्षा की मांग की है। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस टीम मौके का जायजा ले चुकी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

BJP में बड़ा फेरबदल, 36 राज्यों में बदले प्रभारी, Smriti Irani को मिली अहम जिम्मेदारी

चंडीगढ़ः भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया। दरअसल,...

Punjab News: महिला सरपंच के पति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

अमृतसर: रमदान क्षेत्र के अधीन आते गांव महमद मंदिरवाला...

Jalandhar News: अकाली दल को झटका, टकसाली नेता AAP में शामिल

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

CM Saini का पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब...

HSRDC में गार्गी कक्कड़ स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम...

BJP में बड़ा फेरबदल, 36 राज्यों में बदले प्रभारी, Smriti Irani को मिली अहम जिम्मेदारी

चंडीगढ़ः भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया। दरअसल, भाजपा ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए...

Punjab News: महिला सरपंच के पति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

अमृतसर: रमदान क्षेत्र के अधीन आते गांव महमद मंदिरवाला गांव की महिला सरपंच के पति व पूर्व सैनिक कुलजीत...

Jalandhar News: अकाली दल को झटका, टकसाली नेता AAP में शामिल

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आप पार्टी लगातार विपक्ष को झटका देकर...

CM Saini का पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब और हरियाणा के उद्योगपतियों से आह्वान किया कि आप कौशल,...