लुधियानाः कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 क्विंटल गांजा बरामद किया है। दरअसल, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर और खुफिया इनपुट्स पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए लॉ एंड ऑर्डर के डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि थाना हैबोवाल के एसएचओ ने पेट्रोलिंग के लिए टीम बनाई।
इस दौरान आज रात एक बजे नाकेबंदी पर पुलिस पार्टी को देखकर बोलैरो गाड़ी चालकों ने बैग फेंका और गाड़ी भागकर मौके से फरारा हो गए। जिसके बाद पुलिस ने बैग की जांच की तो 10 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद डेयरी के गोदाम में आरोपियों ने बौलैरों छिपा ली। वहीं पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और बोलैरो गाड़ी बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान परविंद कुमार, बरिंजन उर्फ गोलू और अमरकांत राय के रूप में हुई है। इस दौरान गोदान से 290 किलो गांजा और बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गाड़ी कब्जे में ले ली। आरोपियों की आयु 25 से 32 साल है और सभी 5 वीं से 7वीं कक्षा पास है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामले दर्ज नहीं है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते है।