Himachal Govt
SangrurPunjab News: नशे के खिलाफ वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, युवक ने...

Punjab News: नशे के खिलाफ वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, युवक ने निगला जहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः सुनाम के निकटवर्ती गांव नमोल के रहने वाले जग्गा सिंह ने कथित उत्पीड़न और पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर जहर निगल लिया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती जग्गा सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने नशे (चिट्टे) के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी। उनका आरोप है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही गांव का सरपंच और उसके साथी उन्हें लगातार तंग करने लगे।

पहले वह खुद नशे का आदी रह चुका है। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनके घर में जबरन घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की और उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। जग्गा सिंह ने रोते हुए अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने और लगातार मिल रही धमकियों के कारण वे मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुके थे।

न्याय न मिलने से हताश होकर आखिरकार उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला, राजिंदर दीपा और भाजपा नेत्री ने सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो पोस्ट कर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। एसएचओ योगेश गर्ग ने बताया कि इस मामले में पीड़ित जग्गा सिंह की पत्नी के बयान के आधार पर सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित...

Punjab News: डेयरी यूनियन ने किया 5 रुपए दूध बढ़ाने का ऐलान

मलेरकोटलाः डेयरी यूनियन द्वारा दूध के दामों में बढ़ौतरी...

Punjab News: खड़ी Food Van में आग लगने के बाद धमाका

लुधियानाः समराला बाईपास और हरिओ रोड के पास खड़ी...

Punjab News: डोगरा वॉर मेमोरियल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

अमृतसरः डोगरा ब्रिगेड ने अमृतसर के खासा में डोगरा...

कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

बीजिंग: चीन के दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान शहर...

Jalandhar News: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते...

Punjab News: डेयरी यूनियन ने किया 5 रुपए दूध बढ़ाने का ऐलान

मलेरकोटलाः डेयरी यूनियन द्वारा दूध के दामों में बढ़ौतरी कर दी है। दरअसल, असलम अछू प्रधान की मौजूदगी में...

Punjab News: खड़ी Food Van में आग लगने के बाद धमाका

लुधियानाः समराला बाईपास और हरिओ रोड के पास खड़ी फूड वैन में आग लगने के बाद वैन में गैस...

Punjab News: डोगरा वॉर मेमोरियल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

अमृतसरः डोगरा ब्रिगेड ने अमृतसर के खासा में डोगरा वॉर मेमोरियल पर 1965 की लड़ाई में देश के लिए...