चंडीगढ़: पंचायत एवं खनन मंत्री एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार के के पानीपत के मतलौडा स्थित कार्यालय में रविवार को एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने की। इसमें एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं जिलों से पहुंचे सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, खिलाडिय़ों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई।
इस मौके पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है। बैठक में एसोसिएशन की पिछली बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट की पुष्टि की गई। इसके अलावा एसोसिएशन के रिकॉर्ड के अनुसार प्रबंधक समिति के वर्ष 2026-2029 के लिए प्रस्तावित त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया।