Himachal Govt
Entertainment'Bigg Boss 20' के सेट पर अचानक बिगड़ी Salman Khan की तबीयत,...

‘Bigg Boss 20’ के सेट पर अचानक बिगड़ी Salman Khan की तबीयत, भाईजान बोले – ‘मैं ठीक हूं’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों बिग बॉस-20 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब हाल ही में बीते दिन वीकेंड का वॉर एपिसोड था। इसमें भाईजान ने सभी कंटेंस्टेंट्स की क्लास लगा दी। भाईजान का गुस्सा बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोर्ल्स और पैपाराजी के ऊपर भी उतरा। इसी के बीच अचानक ने बिग बॉस 20 के सेट पर सलमान खान की तबीयत बिगड़ गई। सलमान अचानक ने सीने में दर्द से कराहते दिखे। इसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए। अब ऐसे में भाईजान ने अपने फैंस को खुद इसके पीछे का कारण बताया है।

मेकर्स की एडिटिंग पर भड़के सलमान खान

ऐसे में फैंस की परेशानी दूर करते हुए सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। भाईजान ने मेकर्स की एडिटिंग पर भी नाराजगी जताई है। इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए सलमान ने लिखा कि – ‘भगवान की कृपा से मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है। बिग बॉस का प्रोमो जैसे एडिट किया गया है वैसा नहीं होना चाहिए था। इससे असल मकसद ही खत्म हो गया और ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं भी वहीं कर रहा हूं जो काजी घर में कर रहे थे’।

‘मेरा मकसद बस काजी को ये दिखाना था कि उन्होंने जो भी किया है वो गलत था क्योंकि उन्होंने अपनी सेहत का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के लिए किया। खासकर उस समय जब घर के बाकी 15 लोगों को यह पता ही नहीं था कि वो एक्टिंग कर रहे हैं और वो उनकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे। प्रोमो जैसे एडिट किया गया था उसके लिए मैं माफी चाहता हूं लगता है शो को प्रमोट करने का उनका यही तरीका है मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं’।

बिग बॉस का धन्यवाद

वहीं कुछ देर बाद सलमान ने एक और पोस्ट भी शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने बिग बॉस का धन्यावाद किया। सलमान ने लिखा कि – ‘बिग बॉस ने इसको ठीक कर दिया है थैंक्यू बिग बॉस’। भाईजान की इस स्टोरी के बाद यह साफ हो गया है कि सलमान खान की तबीयत खराब नहीं हुई थी। उन्होंने काजी को ये समझाने के लिए अपनी तबीयत खराब होने का नाटक किया था कि सेहत को लेकर की गई उनकी हरकत गलत थी।

आखिर कैसे बिगड़ी थी सलमान की तबीयत

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ में वीकेंड के वॉर के दौरान कंटेस्टेंट्स के साथ बात कर रहे थे। इसी दौरान उनके बातचीत करते हुए सलमान के सीने में दर्द उठा। पहली बार दर्द होने के बाद उन्होंने पानी मांगा। पानी पीने के बाद सलमान खुद को संभालते हुए दोबारा कंटेस्टेंट्स के साथ बात करने लगे हालांकि थोड़ी देर बाद फिर से उनके सीने में दर्द उठा और बात करते-करते अचानक चुप हो गए हालांकि उनकी हालत देखकर घरवाले भी परेशान हो गए और दर्द बढ़ने पर सभी ने सेट पर डॉक्टर को बुलाने की बात भी कही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Bhagat Chunni Lal की रस्म किरया में पहुंची CM की पत्नी Gurpreet Kaur और Manish Sisodiya, देखें वीडियो

जालंधर (ens) : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं...

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर पंज सिंह साहिबानों की बैठक, चार मुद्दों पर चर्चा, देखें वीडियो

सिख संस्थाओं में गलत व्यवहार या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं...

Bhagat Chunni Lal की रस्म किरया में पहुंची CM की पत्नी Gurpreet Kaur और Manish Sisodiya, देखें वीडियो

जालंधर (ens) : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता भगत चुन्नी लाल की रस्म किरया एवं श्रद्धांजलि...

इस दिन रखा जाएगा परिवर्तनी एकादशी का व्रत, जानें पौराणिक कथा और पूजा का शुभ मुहूर्त

धर्म : हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। महीने में दो बार आने...

Punjab News: ASI हरजीत सिंह हत्याकांडः दीपक की एनकाउंटर में मौत के बाद परिवार का बयान आया सामने, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर कार्रवाई करते...

Jalandhar News: हॉकी जूनियर एशिया कप में स्वर्ण जीतकर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम...