जालंधरः पंजाब के पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत का 10 सितंबर को निधन हो गया था। जिनकी आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी का आयोजन 20 सितंबर को किया जा रहा है। श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन MS फार्म बस्ती पीर दाद लेदर कांप्लेक्स रोड में आयोजित है।
इस मौके पर स्वर्गीय चून्नी लाल भगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और विभिन्न पार्टियों के राजनेता पहुंचे है। परिवार की ओर से महिंदर भगत कैबिनेट मंत्री सहित समस्त भगत परिवार ने शोक व्यक्त किया है।