Himachal Govt
Himachalबेकाबू ट्राले का कहर, दो लोगों की मौत; पुलिस जांच में जुटी

बेकाबू ट्राले का कहर, दो लोगों की मौत; पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नाहनः कालाअम्ब में शनिवार देर रात एक बेकाबू ट्राले ने जमकर कहर बरपाया। ट्राले की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतकों में एक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का रहने वाला था, जबकि दूसरा बिहार का निवासी बताया जा रहा है।

ट्राले ने सबसे पहले रुचिरा पेपर मिल के पास एक व्यक्ति को टक्कर मारी। जिसके बाद श्याम धर्म कांटे के पास एक अन्य व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए नारायणगढ़ अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्राला हरियाणा की सीमा में पहुंचकर एक दुकान में जा घुसा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने ट्राले में मौजूद एक व्यक्ति को पकड़ लिया। मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस के सामने खुद को ट्राले का परिचालक (कंडक्टर) बताया।

उसका कहना है कि उसे ट्राला चलाना नहीं आता और वह चालक नहीं, बल्कि परिचालक है। उसके इस बयान के बाद पुलिस के सामने भी कई सवाल खड़े हो गए हैं कि यदि पकड़ा गया व्यक्ति वास्तव में परिचालक है, तो हादसे के समय ट्राला कौन चला रहा था। हालांकि पकड़ा गया व्यक्ति झूठ बोल रहा या फिर चालाक मौक़े से फरार हो गया है, या वह खुद चालक है, यह पुलिस की छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा।

पुलिस के अनुसार उक्त ट्राला कालाअम्ब-त्रिलोकपुर क्षेत्र स्थित एक लोहा उद्योग से माल खाली करके निकला था। अब पुलिस संबंधित उद्योग का रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्राला किस चालक के नाम पर वहां दाखिल हुआ था। पुलिस ट्राले की एंट्री से संबंधित रिकॉर्ड के साथ-साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। इससे हादसे के समय ट्राला कौन चला रहा था, इसका पता लगाने में मदद मिल सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पकड़ा गया व्यक्ति वास्तव में परिचालक है या वह पुलिस को गुमराह कर रहा है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Whatsapp पर यूजर्स का चैटिंग Experience होगा बेहतर, Animated Wallpaper समेत मिलेंगे ये ऑप्शन

टेक्नोलॉजी: Whatsapp लगातार अपने यूजर्स को चैटिंग एक्सपीरियंस को...

Punjab News: सिख संस्थाओं को गरिमा और पवित्र चरित्र बनाए रखने के दिए निर्देश, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप...

गणेश चतुर्थी की पूजा में बजा Fire Alarm, घबराया अमेरिकी कपल, Social Media पर वायरल हुआ वीडियो

लाइफस्टाइल: गणेश चतुर्थी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका...

Punjab News: 3 बदमाशों ने बुजुर्ग पर दात्तर से हमला कर एक्टिवा लूटी, देखें CCTV

लुधियानाः मॉडल टाउन थाना इलाके में लाल कोठी के...

Whatsapp पर यूजर्स का चैटिंग Experience होगा बेहतर, Animated Wallpaper समेत मिलेंगे ये ऑप्शन

टेक्नोलॉजी: Whatsapp लगातार अपने यूजर्स को चैटिंग एक्सपीरियंस को अच्छा बनाने के लिए नए फीचर्स पर काम कर रहा...

Jalandhar News: Youtuber Mani Shoker ने पुलिस पर की फायरिंग, विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया था, दो राउंड फायरिंग की  जालंधरः जंडियाला मोड़ पर देर रात चेकिंग...

Punjab News: सिख संस्थाओं को गरिमा और पवित्र चरित्र बनाए रखने के दिए निर्देश, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज और पांच सिंह साहिबानों द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्देश...

गणेश चतुर्थी की पूजा में बजा Fire Alarm, घबराया अमेरिकी कपल, Social Media पर वायरल हुआ वीडियो

लाइफस्टाइल: गणेश चतुर्थी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी मनाई जा रही है। हाल ही में सोशल...