अमृतसरः जिले के गुरुद्वारा श्री संतोषसर साहिब में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां, पवित्र सरोवर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मनिंदर सिंह के तौर पर हुई है, जिनकी उम्र लगभग 66 से 68 साल थी। मनिंदर सिंह अमृतसर की आडिया मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान चलाते थे। खबरों के मुताबिक, वे गुरुद्वारा श्री संतोषसर साहिब में मत्था टेकने गए थे। वहां वे पूरे कपड़ों के साथ पवित्र सरोवर में उतर गए।
घटना के बाद पुलिस ने गुरुद्वारे के CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज में मनिंदर सिंह को सरोवर में उतरते हुए देखा गया। इसके बाद पवित्र सरोवर में तलाशी अभियान चलाया गया और मनिंदर सिंह का शव बरामद किया गया।
पुलिस मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज कर घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक परिवार के बयानों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।