Himachal Govt
NationalFurniture Company में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

Furniture Company में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नोएडाः थाना फेस-1 क्षेत्र स्थित सेक्टर-10 में शुक्रवार रात राज एक्सप्रेस फर्नीचर कंपनी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग डी-163, सेक्टर-10 स्थित राज एक्सप्रेस फर्नीचर कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग ने वहां रखे तैयार फर्नीचर और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सीएफओ प्रदीप कुमार के मुताबिक, आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग की टीम ने आग के दायरे को सीमित करने के साथ आसपास स्थित कंपनियों और प्रतिष्ठानों को भी सुरक्षित रखने का प्रयास किया। आग को दूसरी जगह फैलने से रोकने के लिए आसपास के हिस्सों में लगातार पानी डाला गया।

आग कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जहां बड़ी मात्रा में तैयार फर्नीचर और अन्य सामान रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से कंपनी में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वास्तविक नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जा रहा है। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाजपा नेता मान की गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम शुरू, कहा- लोगों को डरने की जरूरत नहीं, देखें वीडियो

पंचकूलाः गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने...

स्कूल जाने को खड़ी बच्ची पर चालक ने चढ़ाई कार, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श...

College के सामने 5 स्टूडेंट्स पर चालक ने चढ़ाई कार, एक घायल, देखें वीडियो

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज...

आवारा कुत्ते का आतंकः 18 महीने के मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर, देखें CCTV

नई दिल्लीः दिल्ली के संगम विहार इलाके में आवारा...

भाजपा नेता मान की गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम शुरू, कहा- लोगों को डरने की जरूरत नहीं, देखें वीडियो

पंचकूलाः गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाजसेवी...

स्कूल जाने को खड़ी बच्ची पर चालक ने चढ़ाई कार, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में स्कूल जाने के लिए खड़ी बच्ची पर...

Punjab News: पान कैफे मालिक को 400 रुपए मांगना पड़ा महंगा, बेरहमी से पीटा, लगे 7 टांके, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के आतम पार्क इलाके के पास एक पान कैफे मालिक को पैसे मांगना महंगा पड़ गया। दरअसल,...

College के सामने 5 स्टूडेंट्स पर चालक ने चढ़ाई कार, एक घायल, देखें वीडियो

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज के सामने एक कार वाले ने 5 स्टूडेंट्स पर गाड़ी...