Himachal Govt
Nationalतिरुपति लड्डू विवादः ED ने सुकृति फूड्स प्रमोटर को किया गिरफ्तार, घी...

तिरुपति लड्डू विवादः ED ने सुकृति फूड्स प्रमोटर को किया गिरफ्तार, घी पाम ऑयल-एसीटिक एसिड एस्टर से बना था

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तिरुपतिः प्रवर्तन निदेशालय ने तिरुपति लड्डू प्रसाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में मलावट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला को गिरफ्तार किय है। एजेंसी के मुताबिक तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को एगमार्क स्पेशल ग्रेड काउ घी के नाम पर सप्लाई किया घी रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नेल ऑयल, पामोलिन और एसीटिक एसिड एस्टर जैसे केमिकल से तैयार किया गया था।

ED ने दावा किया कि 2019 से 2024 के बीच TTD को करीब 230 करोड़ का घी सप्लाई किया गया था। इसमें से करीब 96 करोड़ का मिलावटी घी मंगला ने तैयार किया था। ED ने बताया कि TTD घी मिलावट मामले में मंगला को 17 सितंबर को हैदराबाद स्थित उसके ऑफिस से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे विशाखापट्टनम की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ED के मुताबिक, मंगला ने मिलावट वाली सामग्री जुटाने और अपनी फैक्ट्री में मिलावटी घी तैयार करने में मदद की थी। तिरुपति लड्डू प्रसाद के लिए इस्तेमाल किया मिलावटी घी रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नेल ऑयल, पामोलिन और MG-90, मोनोग्लिसराइड्स, मायवसेट सॉफ्ट 400 और एसीटिक एसिड एस्टर जैसे केमिकल से तैयार किया गया था।

ED के मुताबिक मंगला ने वैष्णवी डेयरी स्पेशियलिटीज, मल्गंगा मिल्क एंड एग्रो प्रोडक्ट्स और एआर डेयरी फूड्स जैसी कंपनियों के जरिए मिलावटी घी की सप्लाई में भी मदद की। एजेंसी का आरोप है कि उसने घी और रिफाइंड पाम ऑयल की खरीद-बिक्री के फर्जी रिकॉर्ड भी बनाए, ताकि मिलावटी चीजों के इस्तेमाल को छिपाया जा सके और इसे असली गाय के घी की तरह दिखाया जा सके। ED इससे पहले भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी मिल्क के प्रमोटर और डायरेक्टर विपिन जैन को भी इसी मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

आंध्र के CM चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP ने 18 सितंबर, 2025 को आरोप लगाया था कि राज्य में YSR कांग्रेस सरकार में तिरुपति मंदिर में मिलने वाले लड्डू में जानवरों की चर्बी वाला घी और फिश ऑयल मिलाया गया था। इसके अगले दिन TDP ने एक लैब रिपोर्ट दिखाकर अपने आरोपों की पुष्टि का दावा किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाजपा नेता मान की गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम शुरू, कहा- लोगों को डरने की जरूरत नहीं, देखें वीडियो

पंचकूलाः गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने...

स्कूल जाने को खड़ी बच्ची पर चालक ने चढ़ाई कार, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श...

College के सामने 5 स्टूडेंट्स पर चालक ने चढ़ाई कार, एक घायल, देखें वीडियो

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज...

आवारा कुत्ते का आतंकः 18 महीने के मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर, देखें CCTV

नई दिल्लीः दिल्ली के संगम विहार इलाके में आवारा...

भाजपा नेता मान की गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम शुरू, कहा- लोगों को डरने की जरूरत नहीं, देखें वीडियो

पंचकूलाः गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाजसेवी...

स्कूल जाने को खड़ी बच्ची पर चालक ने चढ़ाई कार, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में स्कूल जाने के लिए खड़ी बच्ची पर...

Punjab News: पान कैफे मालिक को 400 रुपए मांगना पड़ा महंगा, बेरहमी से पीटा, लगे 7 टांके, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के आतम पार्क इलाके के पास एक पान कैफे मालिक को पैसे मांगना महंगा पड़ गया। दरअसल,...

College के सामने 5 स्टूडेंट्स पर चालक ने चढ़ाई कार, एक घायल, देखें वीडियो

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज के सामने एक कार वाले ने 5 स्टूडेंट्स पर गाड़ी...