Himachal Govt
Unaजिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा विभिन्न नालसा योजनाओं के तहत विधिक...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा विभिन्न नालसा योजनाओं के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), ऊना द्वारा निर्धारित कार्य योजना के तहत आज(शुक्रवार) को जिले के विभिन्न शैक्षणिक एवं सार्वजनिक संस्थानों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, बच्चों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को उनके कानूनी अधिकारों तथा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ऑज़ोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल), ऊना में संबंधित विभाग के समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता परवीन चौधरी ने प्रतिभागियों को ओजोन परत के महत्व, ओजोन क्षरण के कारणों एवं दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इसी क्रम में नालसा जागृति– सशक्त युवा, सशक्त भारत योजना के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, अजौली, ब्लॉक ऊना में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सहायक प्रोफेसर सुजाता तथा पीएलवी अवतार कौर ने प्रतिभागियों को योजना के उद्देश्यों, कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा उपलब्ध विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच पर नालसा योजना, 2025 के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बट्ट कलां में सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता परवीन कुमारी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को विधिक सहायता, उनके अधिकारों एवं हकदारियों तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

वहीं, नशामुक्ति एवं जागरूकता पहल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, टकारला, ब्लॉक अंब में ड्रग इंस्पेक्टर, अंब द्वारा पीएलवी अमरजीत सिंह के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों, मादक पदार्थों से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा नशे की रोकथाम एवं पुनर्वास के लिए उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही, बच्चों के लिए आशा योजना के तहत राजकीय उच्च पाठशाला, जनकौर में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, ऊना तथा पीएलवी परमजीव द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों, बाल शोषण एवं उत्पीड़न की रोकथाम तथा निःशुल्क विधिक सहायता एवं सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इसके अलावा वीर परिवार योजना के अंतर्गत जिला सैनिक बोर्ड, ऊना में रिटेनर अधिवक्ता अजय कुमार तथा पीएलवी दिलबर सिंह द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिनमें 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कानूनी अधिकारों एवं हकदारियों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

शिखा लखनपाल ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक जानकारी एवं निःशुल्क विधिक सहायता की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या अन्य किसी कारण से न्याय प्राप्त करने से वंचित न रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Harbhajan Singh ETO ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ....

समीर दत्ता ने RTO के रुप में पदभार संभाला 

ऊना,सुशील पंडित: ऊना RTO ऑफिस में MVI के पद...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित गिरोह का मुख्य संचालक गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये...

मुकाबले बच्चों में रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं – Rajesh Nagar

चंडीगढ़: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों...

Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जालंधर: डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने 25 सितंबर को मनाए जा रहे श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की चल...

Harbhajan Singh ETO ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भवन में हुई बैठक के दौरान पंजाब भर...

समीर दत्ता ने RTO के रुप में पदभार संभाला 

ऊना,सुशील पंडित: ऊना RTO ऑफिस में MVI के पद पर लगातार अपनी सेवाएं देते हुए आज समीर दत्ता ने...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित गिरोह का मुख्य संचालक गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा...