Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा में Digital Connectivity को मिली रफ्तार

हरियाणा में Digital Connectivity को मिली रफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और दूरसंचार ढांचे के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रदेश की 6,222 ग्राम पंचायतों में से 5,154 यानी 82.84 प्रतिशत ग्राम पंचायतें भारतनेट के दायरे में आ चुकी हैं तथा 45,130 फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) कनेक्शन कार्यरत हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज यहां राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतनेट, राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) नियम, 2024, 5जी नेटवर्क के विस्तार तथा दूरसंचार परियोजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलों की समीक्षा की।

रस्तोगी ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करते हुए शेष सुधार लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरसंचार परियोजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने तथा उपलब्ध प्रोत्साहन का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए निरंतर निगरानी पर जोर दिया। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार, नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) के आयुक्त एवं सचिव जे. गणेशन तथा सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के निदेशक समवर्तक सिंह खंगवाल भी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

लापता नौजवान शव बरामद मामले में पुलिस ने किया खुलासा, एक महीने बाद होनी थी शादी

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट से...

Punjab News: ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, धड़ से अलग हुआ शरीर

फतेहगढ़ साहिबः खमाणो में रेलवे पुलिस मोरिंडा ने न्यू...

तकनीकी प्रदर्शनी केंद्र सेवाखेड़ी पानीपत में आलू के अच्छे बीजों की बिक्री शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्यान विभाग द्वारा स्थापित पानीपत स्थित...

हरियाणा के ITI संस्थानों में बढ़ी ‘On The Spot’ दाखिले की अंतिम तिथियां

चंडीगढ़: हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग...

Jalandhar News: UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू, AAP का प्रदर्शन, PM Modi का फूंका पुतला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आप पार्टी ने मोदी सरकार द्वारा यूपीआई...

लापता नौजवान शव बरामद मामले में पुलिस ने किया खुलासा, एक महीने बाद होनी थी शादी

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट से 6 सितंबर को लापता हुए सरिता विहार निवासी 31 वर्षीय...

Punjab News: ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, धड़ से अलग हुआ शरीर

फतेहगढ़ साहिबः खमाणो में रेलवे पुलिस मोरिंडा ने न्यू लुधियाना-चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर कटा हुआ शव बरामद हुआ। जहां...

तकनीकी प्रदर्शनी केंद्र सेवाखेड़ी पानीपत में आलू के अच्छे बीजों की बिक्री शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्यान विभाग द्वारा स्थापित पानीपत स्थित प्रौद्योगिकी प्रदर्शन केंद्र सेवाखेड़ी में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न...

हरियाणा के ITI संस्थानों में बढ़ी ‘On The Spot’ दाखिले की अंतिम तिथियां

चंडीगढ़: हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा राज्य में स्थित सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण...